Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Lok Sabha Election Result: यूपी की पहली सीट पर नतीजों का एलान, इस दिग्गज नेता ने दर्ज की जीत; बनाया नया रिकॉर्ड

    Updated: Tue, 04 Jun 2024 04:42 PM (IST)

    Unnao Lok Sabha Election Result उत्तर प्रदेश की उन्नाव लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के साक्षी महाराज ने 37113 मतों से जीत दर्ज कर ली है। दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी प्रत्याशी अन्नू टंडन रहीं। बसपा ने इस सीट पर अशोक पांडेय पर दांव लगाया था। इस सीट पर कुल आठ प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। जिसमें साक्षी महाराज को जनता ने चुना।

    Hero Image
    यूपी की पहली सीट पर नतीजों का एलान, इस दिग्गज नेता ने दर्ज की जीत; बनाया नया रिकॉर्ड

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Unnao Lok Sabha Election Result: उत्तर प्रदेश की उन्नाव लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के साक्षी महाराज ने 37113 मतों से जीत दर्ज कर ली है। दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी प्रत्याशी अन्नू टंडन रहीं। बसपा ने इस सीट पर अशोक पांडेय पर दांव लगाया था। इस सीट पर कुल आठ प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। जिसमें साक्षी महाराज को जनता ने चुना।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह प्रत्याशी थे चुनावी मैदान में

    डॉ. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज (Sakshi Maharaj) - भाजपा

    अन्नू टंडन - सपा

    अशोक पांडेय - बसपा

    सैफ खान - भारतीय परचम पार्टी

    हिमांशु शर्मा - भारतीय शक्ति चेतना पार्टी

    सैय्यद सरफराज गांधी - निर्दलीय

    शिव प्रकाश सिंह - निर्दलीय

    उमेश - निर्दलीय

    2019 का जनादेश (Unnao Lok Sabha 2019 Result)

    2019 के लोकसभा में Unnao Lok Sabha Seat पर नौ प्रत्याशियों ने भाग्य अजमाया था। जिसमें भाजपा के साक्षी महाराज, समाजवादी पार्टी के अरुण शंकर शुक्ला और कांग्रेस की अन्नू टंडन के बीच मुख्य मुकाबला था। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी को 7,03,507, सपा प्रत्याशी को 3,02,551 और कांग्रेस प्रत्याशी अन्नू टंडन को 1,85,634 वोट मिले थे। कई प्रत्याशियों की जमानत भी जब्त हुई थी। इस सीट पर साक्षी महाराज ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी।

    इसे भी पढ़ें: अखिलेश यादव को शुरुआती रुझानों में बढ़त मिलने के बाद पहली प्रतिक्रिया, चुनाव आयोग ये कही ये बात