विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उन्नाव में नीले ड्रम जैसा हत्याकांड! सिलबट्टे से पति का सिर कूचा, प्रेमी के साथ शव बक्से में भरकर हाईवे पर फेंका

Published: Wed, 21 Oct 2026 03:25 PM (IST)

उन्नाव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. पत्नी ने प्रेमी संग सिलबट्टे से की पति की हत्या

  2. शव को बक्से में भरकर हाईवे पर फेंका गया

  3. पुलिस ने सीसीटीवी से लोडर पकड़कर खुलासा किया

जागरण संवाददाता, उन्नाव। मेरठ में नीले ड्रमकांड के बाद उन्नाव में बक्सा हत्याकांड सामने आया है। मंगलवार दोपहर महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की सिलबट्टे से सिर कूचकर हत्या की। इसके बाद शव को बक्से में भरकर 15 किमी दूर सदर क्षेत्र के ललऊखेड़ा में उन्नाव-लालगंज हाईवे की सर्विस लेन पर फेंक दिया।

शव को जिस लोडर से बक्से को लाया गया, सीसी कैमरों की मदद से पुलिस ने उसे पकड़ा और आरोपितों को बेनकाब कर दिया। हत्यारोपित महिला पहले पति को छोड़ने के बाद इस युवक के साथ आठ साल से पत्नी बनकर गंगाघाट क्षेत्र में रह रही है। पुलिस ने हत्यारोपित महिला, उसके प्रेमी, मददगार एक यू-ट्यूबर व लोडर चालक को हिरासत में लिया है। बक्से को लोडर में लदवाने वाले मजदूरों की तलाश की जा रही है। 

गंगाघाट क्षेत्र के भातूफार्म निवासी 28 वर्षीय सोनू सविता मजदूरी कर परिवार का गुजारा चलाता था। आठ साल से वह नेहा नाम की महिला के साथ पति-पत्नी के रूप में रह रहा था। नेहा अपने पहले पति को छोड़कर उसके पास आई थी। कुछ समय पहले नेहा की एक अन्य युवक से नजदीकी हो गई। इसको लेकर सोनू से अक्सर उसका विवाद होने लगा।

unnao crime similar meerut blue drum murder case

महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर सोनू को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। मंगलवार दोपहर उसने पति के सिर पर सिलबट्टे से वारकर हत्या की और प्रेेमी की मदद से शव को बड़े बक्से में भर दिया। ऊपर कंबल और अन्य सामान रख दिया।

इसके बाद शुक्लागंज के एक यू-ट्यूबर को बुलाकर पूरी कहानी बताई और शव को ठिकाने लगाने के लिए मदद मांगी। यू-ट्यूबर ने एक लोडर बुलवाया और 1200 रुपये में बक्सा ललऊखेड़ा के पास ले चलने की बात कह भाड़े पर बुक कर लिया।

दो मजदूरों की मदद से बक्से को लोडर में लदवाया और 15 किमी दूर उन्नाव-लालगंज हाईवे पर ललऊखेड़ा चौकी से 300 मीटर दूर सर्विस लेन पर सड़क किनारे उतारकर चले गए। रात 10 बजे स्थानीय लोगों ने बक्सा देखकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने कैमरों की मदद से लोडर का पता लगाया और घटना से पर्दा उठा लिया। एसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Ramleela: शोभन सरकार की एक सीख और बदल गई इस युवा की जिंदगी..उन्नाव की रामलीला में छाया LLB छात्र का 'राम अवतार'