विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Unnao Murder Case: बेटी के घर के पास बक्से में पति का शव फेंका, फिर उसी के घर में छिप गई हत्यारोपित मां; ऐसे पकड़ी गई

Published: Wed, 21 Oct 2026 09:04 PM (IST)

उन्नाव में पत्नी नेहा ने सिलबट्टे से पति सोनू की हत्या कर दी। शव को बक्से में रखकर बेटी के ...और पढ़ें

इसी बक्से में मारकर सोनू के शव को ले जाकर फेंका था। जागरण

इसी बक्से में मारकर सोनू के शव को ले जाकर फेंका था। जागरण

HighLights

  1. पत्नी नेहा ने सिलबट्टे से पति सोनू की हत्या की

  2. शव को बक्से में रखकर बेटी के घर के पास फेंका

  3. प्रेमी जितेंद्र और दो मजदूर भी हत्या में शामिल

जागरण संवाददाता, उन्नाव। सिलबट्टे से वारकर पति सोनू की हत्या करने वाली पत्नी नेहा का मायका लखनऊ के हरौनी का है। उसके पिता अयोध्या प्रसाद ने 23 वर्ष पहले उसकी शादी लखनऊ के महिलाबाद के अटौरा निवासी जगदीश से की थी। नेहा की चार बेटियों में तीन अपने पिता जगदीश के पास व चौथी बेटी पल्लवी सदर क्षेत्र के ललऊखेड़ा में सजीवन साहू के घर किराए का कमरा लेकर रहती है। पल्लवी दही क्षेत्र स्थित चर्म इकाई में काम करती है।

योजना के तहत पति की हत्या के बाद नेहा ने मरहला होते हुए लोडर से आजाद मार्ग और फिर वहां से गदनखेड़ा चौराहा होते हुए 21 किमी का सफर तय कर बेटी पल्लवी के घर के पास पहुंची और वहीं बक्से को उतारकर दबे पांव बेटी के घर चली गई। बेटी के घर दबिश देकर जब पुलिस ने उसकी मां नेहा को पकड़ा तब उसे मां की करतूत की जानकारी हुई। नेहा व जितेंद्र एक दूसरे पर हत्या का आरोप लगाते रहे।

एसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि नेहा, जितेंद्र के अलावा मजदूर तौहीद व एक अन्य नाबालिग पर हत्या, शव छिपाने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीन को जेल व नाबालिग आरोपित को बाल सुधार गृह लखनऊ भेजा गया है। मंगलवार शाम पांच बजे फाेरेंसिक टीम ने नेहा के शुक्लागंज स्थित किराए के कमरे में जाकर साक्ष्य संकलित किए।

Unnao Wife Kills Husband (1)


पांच टीमें रात भर छानती रही खाक

घटना के बाद पास के राघव रेसार्ट के कैमरों की सीओ सिटी विनी सिंह ने फुटेज देखनी शुरू की। इसी बीच ललऊखेड़ा चौकी प्रभारी अनिल साहू भागकर बीघापुर टोल प्लाजा पहुंचे और टोल से गदनखेड़ा चौराहा तक के फुटेज देखने शुरू किए। हाईवे पर गदनखेड़ा चौराहा पर लगे कैमरे की फुटेज में मंगलवार रात 8:10 बजे गदनखेड़ा चौराहा से अचलगंज की ओर बक्सा लादकर एक लोडर जाता व 8:30 बजे लौटता दिखा।


बाग की रखवाली के दौरान हुई थी नेहा से नजदीकी

जिस सोनू की हत्या हुई वह नौ साल पहले लखनऊ के मलिहाबाद में आम की बाग की रखवाली करने की नौकरी करता था। वहीं उसकी मुलाकात खुद से उम्र में 12 साल बड़ी नेहा से हुई। नेहा व सोनू का एक बेटा वरुण है। मौजूदा समय में वह अपनी बहनों के साथ मलिहाबाद के अटौरा में रह रहा है।

नेहा ने बताया, एक महिला से नजदीकी थी सोनू की

नेहा ने पुलिस को बताया कि सोनू गांजा व शराब का लती था। एक महिला से उसकी नजदीकी थी। वह महिला को घर भी बुलाता था। विरोध करने पर मारपीट करता था। इसी से ऊबकर हत्या कर दी। शव को ठिकाने लगाने के लिए नेहा व जितेंद्र ने दोनों मजदूरों को 10 हजार रुपये देकर बुलाया था। पुलिस ने लोडर, सिलबट्टा व दोनों मजदूरों को दिए गए 10 हजार रुपयों में 8200 रुपये बरामद किए हैं।


सिर में सिलबट्टे से किए तीन वार, हेडइंजरी से मौत

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सोनू के सिर में पीछे की ओर तीन गहरे जख्म मिले। वहीं चोट बाईं ओर कान व एक दाहिनी ओर सीने में मिली। पोस्टमार्टम के डाक्टर ने हेडइंजरी से मौत की पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें- पति छोड़ आधी उम्र के युवक से की Love Marriage, फिर प्रेमी संग दी खौफनाक मौत, सिलबट्टे से कूचा, शव को बक्से में रख लगाया ठिकाने

यह भी पढ़ें- उन्नाव में नीले ड्रम जैसा हत्याकांड! सिलबट्टे से पति का सिर कूचा, प्रेमी के साथ शव बक्से में भरकर हाईवे पर फेंका