Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बड़ा फर्जीवाड़ा; CRS पोर्टल की ID उन्नाव की, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बन गए बिहार के

    By brajesh shukla Edited By: Anurag Shukla1
    Updated: Fri, 01 Aug 2025 03:05 PM (IST)

    उन्नाव में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। उन्नाव में सीआरएस पोर्टल की आइडी से बिहार के हजारों जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बना दिए गए। संदाना में भी फर्जीवाड़ा पकड़ में आया। संधाना ग्राम पंचायत सचिव ने की पुष्टि कहा मुझे पता ही नहीं और प्रमाण पत्र बन गए हैं। हसनगंज तहसील के गांव निमादपुर व मकूर के बाद संधाना में आइडी हैक कर फर्जीवाड़ा किया गया।

    Hero Image
    उन्नाव में बिहार के फर्जी प्रमाण पत्र बनाए गए।

    संवाद सहयोगी, जागरण, हसनगंज (उन्नाव)। हसनगंज तहसील की ग्राम पंचायत निमादपुर और मकूर के बाद अब इसी तहसील की ग्राम पंचायत संदाना में 67 जन्म प्रमाण पत्र फर्जी बनाए जाने की पुष्टि यहां के सचिव ने की है। सचिव ने बताया है कि मैंने यहां एक भी जन्म प्रमाण पत्र बीते छह माह में नहीं बनाए, फिर भी 67 प्रमाण पत्र बनाए जाने की संख्या दर्शाई जा रही है। उसकी आइडी से इतर है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं मकूर ग्राम पंचायत जहां 320 फर्जी प्रमाण पत्रों के बीच कई बिहार राज्य के बाशिंदों के नाम पर बना दिए गए हैं। सूत्रों ने बताया कि अगर कायदे से जांच हो जाए तो मकूर में बने फर्जी प्रमाण पत्रों की संख्या के बीच लगभग तीन सौ जन्म प्रमाण पत्र बिहार राज्य के पते पर निकल सकते हैं।

    संदाना ग्राम पंचायत की कुल आबादी 2583 है। जिसमें 63889 आइडी संख्या से 67 प्रमाण पत्र बने दिखाई दे रहे हैं। जबकि, सचिव के अनुसार ये आइडी फर्जी हैं। संदाना सचिव शशांक सिंह ने बताया कि 10 दिन पहले ही चार्ज लिया है। अभी आइडी रजिस्टर्ड नहीं हुई है। जिस आइडी से 67 प्रमाण पत्र बने दिख रहे हैं, वह ग्राम पंचायत की आइडी से नहीं हैं। जिस आइडी से ग्राम पंचायत के प्रमाण पत्र बनाए जाते है उसके शुरुआती अंक up1765 हैं।

    वहीं तीसरी ग्राम पंचायत संदाना के शामिल होने के बाद सीआरएस पोर्टल (नागरिक पंजीकरण प्रणाली) की आइडी हैक कर बनाए जाने वाले फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र की संख्या 6213 से बढ़कर अब 6280 पहुंच गई है। डीपीआरओ आलोक नाथ सिन्हा ने बताया कि सीओ सिटी को आइडी हैक होने और फर्जीवाड़ा होने की तहरीर देकर मुकदमा दर्ज किए जाने की गुजारिश की है। सीओ सिटी सोनम सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, साइबर सेल से जांच चल रही है तीन दिन में रिपोर्ट दी जाएगी।

    बिहार निवासी ने लखनऊ दिखाया स्थायी पता

    जन्म प्रमाण पत्र पर अपना नाम सुनीता देवी की जगह सुधा चौबे हो जाने पर हलफनामा देकर सुनीता देवी ने कहा कि है कि सिंचाई विभाग कालोनी प्रयाग नारायण रोड का निवासी हैं। उनकी पुत्री आराध्या दुबे का जन्म स्थान हसनगंज के अमरामऊ दिखाया है। जबकि, इसी हलफनामे के साथ संलग्न सुनीता देवी का आधार कार्ड संख्या 7707 14839 7002 पर उनका पता अर्धांगिनी अमित दुबे निवास पकड़ी टोला खड़ही, पोस्ट बैरिया, गांव बैरिया जिला गोपालगंज, पोस्ट आफिस कटैया राज्य बिहार पिन कोड 841437 बता रहा है।

    5200 के सापेक्ष 5893 जारी हुए मृत्यप्रमाण पत्र

    हसनगंज की निमादपुर में कुल आबादी 5200 के सापेक्ष 5893 और नवाबगंज की मकूर पंचायत से कुल आबादी 5000 के सापेक्ष 5320 जन्म, मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किए गए हैं। इससे संबंधित पत्र आने के बाद डीएम गौरांग राठी के निर्देश पर डीपीआरओ आलोक सिन्हा ने पंचायत सचिवों को नोटिस जारी करके जवाब मांगा। इन दो ग्राम पंचायतों में पिछले छह माह में आइडी हैक कर फर्जी 6213 जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र बनाए जाने के मामले में बुधवार को डीपीआरओ ने एफआइआर दर्ज कराने के लिए सीओ सिटी को पत्र दिया।

    -यह हो सकता है कि महिला के पति लखनऊ में कार्यरत हों, बेटी का जन्म हसनगंज में हुआ हो, लेकिन हलफनामे में महिला को अपना स्थाई निवासी बिहार का बताना चाहिए। ग्राम पंचायत की आइडी नहीं बदलती है। संदाना ग्राम पंचायत का प्रकरण भी दिखवाता हूं।

    - आलोक नाथ सिन्हा, डीपीआरओ