Unnao News: टायर फटने से पलटी स्कार्पियो, खाटू श्याम मंदिर से लौट रहे 10 श्रद्धालु घायल
Unnao News उन्नाव (Unnao) में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा हो गया। टायर फटने से स्कार्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। स्कार्पियो पलट गई। स्कार्पियों में खाटू श्याम मंदिर से लौट रहे श्रद्धालु थे। 10 श्रद्धालुओं को चोट आई। लोगों ने बताया कि कार की रफ्तार काफी ज्यादा थी।

संवाद सूत्र, जागरण, औरास (उन्नाव)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर औरास क्षेत्र के शहदोई गांव के पास स्कार्पियो का आगे का टायर फटने से खाटू श्याम मंदिर से लौट रहे 10 श्रद्धालु घायल। घायलों में पांच वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर होने पर केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया।
बिहार प्रांत के जिला पश्चिम चंपारण के थाना बेतिया बिहार चौक निवासी 40 वर्षीय विशाल कुमार पुत्र कृष्ण प्रसाद अपनी पत्नी पूजा कुमारी, पांच वर्षीय बेटी परिधि, बेटे राजीव कुमार व अन्य सदस्यों में महराजगंज जिला के थाना कोठीभर के बिसवा बाजार निवासी स्कार्पियो चालक राजेश कुमार उसकी पत्नी आरती, बेटा देव कुमार, बेटी आरुषि, अर्पिता व 10 वर्षीय शनी कुमार पुत्र देवेश्वर के साथ स्कार्पियो से मथुरा वृंदावन व राजस्थान के सीकर स्थित खाटू श्याम दर्शन करने गए थे।
सोमवार सुबह करीब आठ बजे घर लौटते समय आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर औरास क्षेत्र के शहदोई गांव के पास स्कार्पियो का आगे का बाया टायर फट गया। स्कार्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में सभी घायल हो गए। लोगों ने बताया कि कार की रफ्तार 100-120 किमी प्रति घंटा थी।
पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से पांच वर्षीय परिधि पुत्री विशाल को केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया। अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। दूसरे वाहन से सभी गंतव्य को चले गए। एसओ भवन सिंह मौर्य ने बताया क्षतिग्रस्त स्कार्पियों को सुरक्षित जगह पर खड़ा कराया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।