Unnao News: उन्नाव हाईवे पर पेशाब जाने का बहाना बना बिहार पुलिस को गच्चा देकर भागा धर्मांतरण का आरोपित
Unnao News उन्नाव हाईवे पर जाम लगने से धर्मांतरण का आरोपित बिहार पुलिस को गच्चा देकर भाग निकला। पुलिस ने उसे मध्यप्रदेश के शिवपुरी से दबोचा था। ...और पढ़ें

उन्नाव, जेएनएन। धर्मांतरण के मामले में मध्यप्रदेश के शिवपुरी से आरोपित को गिरफ्तार कर बिहार प्रांत ले जा रही पुलिस बीच रास्ते में गच्चा खा गई। कानपुर लखनऊ हाईवे पर सोहरामऊ क्षेत्र में जाम के दौरान लघुशंका के बहाने आरोपित सिपाही को धक्का देकर कार से कूदकर भाग निकला।
बिहार पुलिस ने सोहरामऊ थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पश्चिम बंगाल के पुरवा विशुनपुर नादिया निवासी अपूर्वा बैरागी बिहार प्रांत के भोजपुर क्षेत्र से एक युवती को ले गया और उसका धर्मांतरण कराया। भोजपुर थाना में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस तलाश कर रही थी।
मंगलवार को बिहार पुलिस ने मध्य प्रदेश के शिवपुरी से आरोपित को गिरफ्तार किया और बिहार लेकर चल पड़ी। बुधवार तड़के चार बजे कानपुर लखनऊ हाईवे पर सोहरामऊ कस्बा में जाम लगा होने से आरोपित ने लघुशंका जाने की बात कही। पुलिसकर्मी उसकी मंशा को समझ न पाए और आरोपित कार से उतरा और पुलिसकर्मी को धक्का देकर भाग निकला।
आरोपित के भागते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल गये। पास खड़ी पीआरवी व सोहरामऊ थाने जाकर जानकारी दी। काफी देर तक खोजबीन चली पर उसका पता नहीं चला। महिला दरोगा सुरुचि कुमारी ने आरोपित के विरुद्ध सोहरामऊ थाना में मुकदमा दर्ज कराया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।