विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गगन शक्ति: आगरा एक्सप्रेस-वे पर हवाई पट्टी पर उतरे सुखोई-230 और मालवाहक जहाज एएन-32, लोगों में दिखा उत्साह

Published: Sun, 07 Apr 2024 10:26 PM (IST)

UP News आगरा एक्सप्रेसवे पर उतरे मालवाहक समेत लड़ाकू विमान। गगन शक्ति अभ्यास में शामिल हुए चार सुखोई विमानों ने ...और पढ़ें

सुखोई विमान हवाई पट्टी पर लैंडिंग के दौरान।
सुखोई विमान हवाई पट्टी पर लैंडिंग के दौरान।

HighLights

  1. 1:53 बजे दो सुखोई विमानों ने हवाई पट्टी पर लैंडिंग की
  2. आगरा एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी पर लड़ाकू विमानों के साथ मालवाहक विमान की भी सफल लैंडिंग

जागरण संवाददाता, उन्नाव। विषम परिस्थिति में भी दुश्मन को करारा जवाब देने का वायु सेना ने रविवार को अभ्यास किया। आगरा एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी पर लड़ाकू विमानों के साथ मालवाहक विमान की भी सफल लैंडिंग का अभ्यास हुआ। हवाई लड़ाकों के एक्सप्रेसवे पर उतरने का दृश्य देखने के लिए लोगों में गजब का उत्साह रहा।

सबसे पहले दोपहर 1:53 बजे दो सुखोई विमानों ने हवाई पट्टी पर लैंडिंग की। दोनों विमान हवाई पट्टी पर स्थापित किए गए एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) के पास जाकर खड़े हो गए। उसके बाद लखनऊ की ओर से 2:07 बजे आए दो अन्य सुखोई हवाई पट्टी के ऊपर से गुजरे। पांच मिनट बाद ही दो विमानों ने सफल टच डाउन किया।

दो विमानों ने दो मिनट के अंतराल में किया टच डाउन

10 मिनट बाद दो मिनट के अंतराल में दो सुखोई विमानों ने टच डाउन किया। उसके सात मिनट बाद तीन मिनट के अंतराल में एटीसी के पास खड़े दोनों सुखोई ने डमी मिसाइल लोड होने के बाद आगरा की तरफ उड़ान भरी। उसके ठीक चार मिनट बाद एडवांस लाइट हेलीकाप्टर ने लैंडिंग की, जिसमें प्रयागराज कमांड आफिस से आए सेना के अधिकारी ने हवाई पट्टी का निरीक्षण किया।

ये भी पढ़ेंः Murder In Love Triangle: दोस्त के साथ मिलकर की हत्या, बोरे में भरकर प्रेमी की लाश को फेंक गई प्रेमिका, हैरान करने वाला खुलासा

3:44 बजे यह हेलीकाप्टर उड़ गया। 3:54 बजे मालवाहक एएन 32 ने लैंडिंग की और आधा घंटे बाद उसने भी उड़ान भरी। वायुसेना के अभ्यास के दौरान डीएम गौरांग राठी व पुलिस अधिकारियों के साथ एयर फोर्स के अधिकारी मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हवाई पट्टी के साढ़े तीन किमी के एरिया में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही।

ये भी पढ़ेंः Atiq Ahmed Family: ...तो ईद पर पुलिस की गिरफ्त में होंगी तीन ‘लेडी डान’!, शाइस्ता पर 50 तो जैनब और आयशा पर है 25 हजार का इनाम

विमानों की लैंडिंग के बाद हवाई पट्टी पर पहुंचा कुत्ता

हवाई पट्टी पर दो विमानों की लैंडिंग के बाद कुत्ते के पहुंचने पर यूपीडा और स्थानीय पुलिस के सुरक्षा बंदोबस्त की कलई खुल गई। हालांकि हवाई पट्टी पर पेट्रोलिंग करते वायु सैनिकों की मुस्तैदी के कारण विमानों की लैंडिग को कोई खतरा नहीं हुआ।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।