विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उन्नाव में शटरिंग खोलने के दौरान गिरी स्लैब, दो मजदूरों की दबकर मौत

Published: Wed, 28 Oct 2026 03:10 PM (IST)

उन्नाव के गंगाघाट क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान में शटरिंग खोलते समय स्लैब गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस ...और पढ़ें

स्लैब गिरने की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी। जागरण

स्लैब गिरने की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी। जागरण

HighLights

  1. उन्नाव में निर्माणाधीन मकान की स्लैब गिरी

  2. हादसे में दो मजदूरों की मौके पर मौत

  3. एक मजदूर गंभीर रूप से घायल, उपचार जारी

जागरण संवाददाता, उन्नाव। उन्नाव में बड़ा हादसा हो गया। स्लैब गिरने से उसमें दबकर दो मजदूरों की मौत हो गई। वहीं एक घायल हो गया है। घटना गंगाघाट क्षेत्र के घोंघी रौतापुर ग्राम पंचायत की है।

बुधवार दोपहर लगभग पौने दो बजे रायल सिटी नाम से चल रही प्लाटिंग में एक निर्माणाधीन मकान के बेसमेंट की शटरिंग खोलने के दौरान स्लैब जीना समेत भरभरा कर गिर गई। जिसमें दबकर दो मजदूरों की मौत हो गई। कानपुर के मंगला विहार निवासी किशन गुप्ता के मकान में हादसा हुआ, जिसमें 35 वर्षीय जयप्रकाश पुत्र बैजनाथ निवासी पटेलनगर रामदेवी कानपुर व सोहन पुत्र रामकृपाल निवासी सहानीपुर हुसैनगंज फतेहपुर की मौत हो गई।

वहीं, रामकृपाल निवासी सहानीपुर हुसैनगंज फतेहपुर घायल हैं, जो दिवंगत सोहन के पिता हैं। एसडीएम राजेश विश्वकर्मा, एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने पहुंचकर रेस्क्यू किया। दबकर मरे दोनों मजदूरों को सरिया काटकर व स्लैब तोड़कर निकाला गया। दोनों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, घायल रामकृपाल का उपचार चल रहा है।

नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

 

यह भी पढ़ें- उन्नाव के बिहार-बक्सर रोड पर हादसा, ओवरटेक करने में फिसली बाइक, डंपर ने पिता-पुत्री को कुचला

यह भी पढ़ें- Unnao Murder Case: 13 बिस्वा जमीन के लिए बहनोई की हत्या, सोते समय तीन चचेरे सालों ने जबड़े में मार दी गोली