विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उन्नाव के बिहार-बक्सर रोड पर हादसा, ओवरटेक करने में फिसली बाइक, डंपर ने पिता-पुत्री को कुचला

Published: Tue, 27 Oct 2026 05:08 PM (IST)

उन्नाव के बिहार-बक्सर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्री की मौत हो गई। डंपर को ओवरटेक करते समय ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. उन्नाव में डंपर की चपेट में आने से पिता-पुत्री की मौत।

  2. बिहार-बक्सर मार्ग पर ओवरटेक करते समय बाइक फिसलने से हादसा।

  3. गुरुग्राम जाने से पहले ससुराल से लौटते समय हुई दुर्घटना।

जागरण संवाददाता, उन्नाव। बिहार-बक्सर मार्ग पर मंगलवार दोपहर डंपर को ओवरटेक करने में बाइक फिसलकर गिर गई। डंपर पिता-पुत्री को रौंदता हुआ निकल गया। मौके पर दोनों की मौत हो गई।

दोनों को मंगलवार शाम ट्रेन से हरियाणा के गुरुग्राम जाना था। वहां जाने से पहले पिता अपनी बेटी को घुमाने के उद्देश्य से ससुराल गया था। वहीं से लौटते समय हादसा हो गया। पुलिस डंपर की तलाश कर रही है।

रायबरेली के खीरो क्षेत्र के जगतपुर रामगढ़ी निवासी 40 वर्षीय पंकज विश्वकर्मा अपनी बेटी 15 वर्षीय बेटी वर्षा, 10 वर्षीय बेटे रौनक व पत्नी वंदना के साथ जन्म से हरियाणा के गुरुग्राम में निजी मकान में रह रहे थे।

सबसे बड़ी बेटी अंजली अपनी दादी कमला के साथ गांव में रहती है। 20 अक्टूबर को बेटे रौनक का छेदन होना था। पंकज पत्नी व बच्चों के साथ 18 अक्टूबर को गांव आ गए। छेदन के बाद से वह गांव में ही रुके थे।

मंगलवार शाम छह बजे उन्हें ऊंचाहार ट्रेन से गुरुग्राम वापस जाना था। वहां जाने से पहले मंगलवार दोपहर 12 बजे अपनी छोटी बेटी वर्षा को घुमाने के उद्देश्य से बाइक से 25 किमी दूर अपनी ससुराल बिहार क्षेत्र के हरिहरपुर मजरा जंगल बुजुर्ग पहुंचे।

एक घंटे रुकने के बाद बेटी को लेकर घर के लिए निकले। बिहार-बक्सर मार्ग पर सुमेरपुर बस स्टाप के पास डंपर को ओवरटेक कर आगे बढ़े ही थे कि बाइक अनियंत्रित हो फिसलकर सड़क पर गिर गई। इसी डंपर ने पंकज व उसकी बेटी वर्षा को रौंद दिया। दोनों की मौके पर मौत हो गई।

एसओ बिहार राहुल सिंह ने बताया कि डंपर के नंबर का पता चल गया है। उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Unnao Murder Case: 13 बिस्वा जमीन के लिए बहनोई की हत्या, सोते समय तीन चचेरे सालों ने जबड़े में मार दी गोली