'कुंभ ने 2027 का परिणाम बता दिया, तभी अखिलेश को हो रहा दर्द', साक्षी महाराज का तंज; राहुल को भी घेरा
सांसद साक्षी महाराज ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा महाकुंभ को लेकर उठाए गए सवालों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जिनके पास कोई मुद्दा नहीं है वही इस तरह का अनर्गल प्रलाप करते हैं। उसी में अखिलेश भी हैं। उनको महाकुंभ नहीं दिखाई दे रहा है कुंभ में 2027 दिखाई दे रहा है क्योंकि 2025 के कुंभ ने 2027 का परिणाम सुनिश्चित कर दिया है।
जागरण संवाददाता, उन्नाव। सांसद डॉ. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा महाकुंभ को लेकर उठाए गए सवालों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जिनके पास कोई मुद्दा नहीं है, वही इस तरह का अनर्गल प्रलाप करते हैं। उसी में अखिलेश भी हैं।
उनको महाकुंभ नहीं दिखाई दे रहा है, कुंभ में 2027 दिखाई दे रहा है, क्योंकि 2025 के कुंभ ने 2027 का परिणाम सुनिश्चित कर दिया है। वह कुछ और ही सपने देख रहे थे, महाकुंभ ने 2027 का परिणाम घोषित कर दिया। इसी कारण उनको दर्द हो रहा है।
कुंभ का विरोध करने वालों को मिले सद्बुद्धि- सांसद साक्षी महाराज
साक्षी महाराज ने कहा जिन लोगों ने कुंभ का विरोध किया, उन्हें सद्बुद्धि मिले। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेता सत्ता में रहते हुए कभी इस तरह का आयोजन नहीं कर पाए। आज जब मोदी और योगी की सरकार ने इसे संभव किया, तो वह आलोचना करने में लगे हुए हैं।
2025 का महाकुंभ भारत के इतिहासका अनूठा है- सांसद
सांसद साक्षी महाराज अपने आवास पर जन संवाद के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। सांसद यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि 2025 का महाकुंभ भारत के इतिहास में अनूठा है। लगभग 67 करोड़ लोगों ने इस महापर्व में स्नान किया, जो दुनिया में कहीं नहीं हुआ। महाकुंभ एकता और सांप्रदायिक सद्भाव का प्रतीक बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि यह कुंभ महापर्व एकता का संदेश है।
सांसद साक्षी महाराज ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हार के मामले में राहुल गांधी का सम्मान किया जाना चाहिए और गिनीज बुक में उनका नाम भी दर्ज होना चाहिए। भगवान उनको सलामत रखे। हमारे सामने खड़े रहें, ऐसे ही चुनाव हारते रहें और हम जीतते रहें।
सपा प्रमुख के बयान पर साक्षी महाराज का पलटवार
इससे पहले भी सांसद ने अखिलेश पर हमला बोला था। दिसंबर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री आवास को खोदवाकर देख लेने वाले बयान पर साक्षी महाराज ने कहा था कि अखिलेश को केवल मुख्यमंत्री आवास ही दिख रहा है। इटावा में उनका आवास है। पहले वहीं खोदवाकर देख लें। इसके बाद सांसद ने चुटकी लेते हुए कहा कि पहल उन्होंने की है इसलिए खोदाई के लिए अब गेंद अखिलेश के पाले में फेंक दी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।