Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mishap in UP : उन्नाव में गंगा नदी में नहाने पहुंचे पांच दोस्त डूबे, दो के लापता होने पर मचा कोहराम: खोज जारी

    Updated: Sat, 07 Jun 2025 03:21 PM (IST)

    Mishap in UP काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चल सका। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लापता किशोरों की पहचान 13 वर्षीय अनस व 14 वर्षीय समीर के रूप में की। बचाए गए किशोरों में 12 वर्षीय अहद 13 वर्षीय असद व 14 वर्षीय महमूद आलम हैं।

    Hero Image
    उन्नाव में गंगा नदी में नहाने पहुंचे पांच दोस्त डूबे

    जागरण संवाददाता, उन्नाव : बकरीद के अवकाश में शनिवार को पांच नाबालिग बालक शुक्लागंज में गंगा नदी के किनारे पहुंचे। भीषण गर्मी पर इन्होंने पुल के नीचे स्नान का मन बनाया और पांचों नदी में उतर गए।

    पांच नाबालिगों में दो गहराई में जाकर लापता हो गए, जबकि तीन किशोरों को वहां मौजूद लोगों ने बचा लिया। पुलिस गोताखोरों की मदद से लापता किशोरों की तलाश करा रही है। बच्चों के गंगा नदी में लापता होने की सूचना पर स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शुक्लागंज रेलवे गंगापुल के नीचे शनिवार दोपहर गंगा नहाने पहुंचे हम उम्र पांच नाबालिग दोस्त गहराई में जाकर डूबने लगे। शोर सुन घाट पर मौजूद लोगों ने तीन को बचा लिया लेकिन दो गहराई में समा गए। काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चल सका।

    पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लापता किशोरों की पहचान 13 वर्षीय अनस व 14 वर्षीय समीर के रूप में की। बचाए गए किशोरों में 12 वर्षीय अहद, 13 वर्षीय असद व 14 वर्षीय महमूद आलम हैं।

    सभी सदर क्षेत्र के एबीनगर मुहल्ला स्थित मोहम्मदिया मस्जिद के पास के रहने वाले हैं। हादसे की जानकारी पर पहुंचे स्वजन में कोहराम मच गया।

    गंगाघाट कोतवाल प्रमोद सिंह ने बताया कि गोताखोरों की मदद से गंगा में लापता हुए किशोरों की तलाश की जा रही है। स्वजन सभी के सकुशल बचने की  दुआ  कर  रहे  हैं।