Lok Sabha Election : उन्नाव में बोले डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, कांग्रेस की सरकार में भ्रष्टाचार का अखाड़ा बना था हिंदुस्तान
पाठक ने यहां के लोगों से भावनात्मक रिश्ता जोड़ते हुए कहा आज उन्नाव की बदौलत मैं राजनीति में खड़ा हूं। यहां की जनता ने 2004 में सांसद बनाया था। उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि 10 साल में भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। 2014 से 2024 तक भ्रष्टाचार मुक्त सरकार मोदी ने दी है हर गरीब का सपना पूरा हुआ है।

जागरण संवाददाता, उन्नाव : उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी डा. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज के समर्थन में श्री रामलीला मैदान पर आयोजित जन सभा को संबोधित करते हुए कहा मोदी सरकार में जांबाज सैनिकों ने पाकिस्तान में घुस कर आतंकियों को मारा। वहीं 2004 से 2014 तक कांग्रेस की सरकार में हिंदुस्तान भ्रष्टाचार का अखाड़ा बना था। इंडी गठबंधन से सजग हो जाओ, यह सब भ्रष्टाचार के दलदल में डूबे हैं। मोदी से ही देश की तरक्की और विकास संभव है।
पाठक ने यहां के लोगों से भावनात्मक रिश्ता जोड़ते हुए कहा आज उन्नाव की बदौलत मैं राजनीति में खड़ा हूं। यहां की जनता ने 2004 में सांसद बनाया था। उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि 10 साल में भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। 2014 से 2024 तक भ्रष्टाचार मुक्त सरकार मोदी ने दी है, हर गरीब का सपना पूरा हुआ है। अब आप लोगों की बारी है।
उन्नाव से साक्षी को जिताकर मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएं। भाजपा ने नारा नहीं दिया बल्कि गरीबी हटाकर जमीन पर काम किया। यह मोदी-योगी की ही दम हैं आज उप्र की जेलों में भी अपराधी डर रहे हैं। सपा का नारा था जितना बड़ा सपा का झंडा उतना बड़ा गुंडा। इस लिए अपराध और भ्रष्टाचार मुक्त देश के लिए भाजपा को ही लाना है। इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री व परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह भी मौजूद रहे। इसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रत्याशी साक्षी महाराज का नामांकन जुलूस निकाला गया
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।