उन्नाव में भजन गायक लखबीर सिंह लाखा ने बताया कैसे हुई गायन की शुरुआत, साझा किए जिंदगी से जुड़ीं अहम बातें
प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी.. जैसे गानों से भक्तों को झुमाने वाले मशहूर गायक लखबीर सिंह लाखा उन्नाव पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े बेहतरीन पल साझा किए। उन्होंने भजन गायन में 50 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी।

उन्नाव, जागरण संवाददाता। घरेलू संस्कार और माता-पिता की धार्मिक भावनाओं से प्रेरित होकर जमशेदपुर टाटा नगर के गुरुद्वारे में शबद कीर्तन करने वाले लखबीर सिंह लक्खा ने भजन गायकी की दुनिया में मात्र 14 वर्ष की उम्र में प्रवेश किया था। इसके बाद मां दुर्गा की उपासना और भजनों के माध्यम देश विदेश में ख्याति मिली और पता ही नहीं चला कि कब भजन गायिका की 50 वर्ष का समय कब पूरा हो गया। यह बात खुद भजन गायक लक्खा सिंह ने शुक्रवार को यहां अंबिकापुरम में एक कार्यक्रम में भाग लेने से पूर्व कही। वो मूल रूप से जमशेदपुर टाटानगर, प्रांत झारखंड के रहने वाले हैं।
लखबीर सिंह लाखा ने बताया कि उनके परिवार में शुरू से ही धार्मिक माहौल था। जिसकी वजह से उनका ध््यान दूसरी तरफ नहीं गया। इसी बीच मां दुर्गा की कुछ ऐसी कृपा हुई कि देश ही नहीं विदेशों तक में लोगों का अपार स्नेह मिला। उन्होंने बताया कि हाल ही में उन्होंने गणेश भगवान के भी भजन गाये हैं। जो यू-ट्यूब पर देखे जा सकते हैं।
लाखा ने आगे बताया कि दिसंबर से हनुमानजी और श्याम जी के नए भजन का एलबम तैयार किया जाएंगे, जो 2023 में आने की उम्मीद है। बता दें कि सुप्रसिद्ध भजन गायक लखबीर सिंह शनिवार को यहां शुक्लागंज में आयोजित होने वाले कार्यक्रम से भाग लेने के लिए एक दिन पहले गुरुवार को अंबिकापुरम पहुंचे। जहां उनका नगर पालिका गंगाघाट चेयरमैन रंजना गुप्ता ने उन्हें लक्ष्मी-गणेश का प्रतीक चिह्न भेंट करते हुए स्वागत किया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।