विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत यात्रा पर आए जापान के नागरिक का उन्नाव में आइफोन चोरी, ढूंढने में पसीना बहा रही जीआरपी

Published: Sat, 03 Oct 2026 07:02 PM (IST)

भारत यात्रा पर आए जापान के एक नागरिक का मुंबई से वाराणसी जाते समय उन्नाव स्टेशन के पास आईफोन चोरी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. जापानी नागरिक का मुंबई-वाराणसी ट्रेन में आईफोन चोरी हुआ

  2. उन्नाव स्टेशन के करीब मोबाइल चोरी होने की जानकारी मिली

  3. उन्नाव जीआरपी सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस से जांच कर रही है

जागरण संवाददाता, उन्नाव। तीन दिन की यात्रा पर भारत आए जापान के नागरिक का मुंबई से वाराणसी जाते आईफोन चोरी हो गया। वाराणसी पहुंचकर नागरिक ने जीआरपी में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि वह उन्नाव स्टेशन के करीब था, तब उसे मोबाइल चोरी होने की जानकारी मिली।

वाराणसी पुलिस ने जांच के क्रम में मामला उन्नाव जीआरपी को ट्रांसफर किया है। जीआरपी ने स्टेशन परिसर के कैमरों की फुटेज देखनी शुरू की है। यात्री के मुताबिक, मोबाइल में भारत यात्रा से जुड़े जरूरी दस्तावेज, बुकिंग और व्यक्तिगत जानकारियां भी थीं।

जापान के ओइता प्रिफेक्चर निवासी युसाकू पुत्र योजी लगभग एक माह पहले तीन दिन की भारत यात्रा पर निकले थे। मुंबई से ट्रेन नंबर 09183 वाराणसी स्पेशल ट्रेन में बैठकर वाराणसी जाने के लिए निकले। यात्री के अनुसार उन्नाव रेलवे स्टेशन के आसपास किसी अज्ञात व्यक्ति ने तड़के 5:51 बजे से 8:00 बजे के बीच उनका आईफोन पार कर दिया।

वाराणसी पहुंचने पर ट्रेन से उतरने के बाद जापान के इस नागरिक ने वाराणसी जीआरपी को प्रार्थना पत्र देकर आईएमइआइ के अलावा, मोबाइल का रंग, मोबाइल नंबर समेत अन्य जानकारी साझा कर रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला उन्नाव से जुड़ा होने पर वाराणसी जीआरपी ने उन्नाव जीआरपी को जांच ट्रांसफर की।

जीआरपी एसओ सुनील कुमार मिश्र ने बताया कि मामला लगभग एक माह पुराना है। वाराणसी जीआरपी के मिले इनपुट के आधार पर जांच की जा रही है। यात्रा के दौरान ट्रेन के अंदर मोबाइल गिरने या चोरी होने का अंदेशा है। रेलवे स्टेशन के सीसी कैमरों की फुटेज देखने के साथ मोबाइल को सर्विलांस पर भी लगाया गया है।

यह भी पढ़ें- Awas Yojana: बेघर-कच्चे मकान वालों के लिए सुनहरा मौका, कानपुर में बांटे जाएंगे 1457 मुख्यमंत्री आवास, मिलेंगे 1.20 लाख रुपये

यह भी पढ़ें- कानपुर एआरटीओ आलोक कुमार को हाई कोर्ट से निलंबन पर रोक, आरटीओ में छापेमारी के बाद हुई थी कार्रवाई