विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Awas Yojana: बेघर-कच्चे मकान वालों के लिए सुनहरा मौका, कानपुर में बांटे जाएंगे 1457 मुख्यमंत्री आवास, मिलेंगे 1.20 लाख रुपये

By Aman TiwariEdited By: Anurag Shukla
Published: Sat, 03 Oct 2026 05:36 PM (IST)

कानपुर में मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 2026-27 के लिए 1457 आवास अभी भी पात्र लाभार्थियों का इंतजार कर रहे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. कानपुर में 1457 मुख्यमंत्री आवास लाभार्थियों का इंतजार कर रहे हैं

  2. पात्रों को ₹1.20 लाख और मनरेगा मजदूरी का लाभ मिलेगा

  3. बेघर, कच्चे मकान वाले, विधवा, दिव्यांग कर सकते हैं आवेदन

अमन तिवारी, कानपुर। कानपुर में मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत वर्ष 2026-27 में मिले 1610 आवासों में अब तक सिर्फ 153 पात्रों का चयन हो सका है, जबकि 1457 आवास अभी भी लाभार्थियों का इंतजार कर रहे हैं। ग्रामीण विकास विभाग ने पात्रों की तलाश के लिए सर्वे और सत्यापन अभियान तेज कर दिया है।

बेघर, कच्चे मकानों में रहने वाले और पात्रता पूरी करने वाले जरूरतमंद आवेदन कर योजना का लाभ ले सकते हैं। आवेदन के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक की प्रति और पांच पासपोर्ट आकार के फोटो जरूरी हैं। योजना में विधवा, दिव्यांग, आपदा प्रभावित परिवारों और अधिसूचित जनजातियों को प्राथमिकता मिलेगी। प्रत्येक लाभार्थी को 1.20 लाख रुपये तीन किस्तों में दिए जाएंगे, जबकि मनरेगा के तहत 90 दिन के श्रम का भुगतान भी मिलेगा।

पात्रता में इन जनजातियों को किया गया है शामिल

मुख्यमंत्री आवास योजना की पात्रता में ग्रामीण क्षेत्रों में प्राकृतिक आपदा, कालाजार से प्रभावित, वनटागिया, मुहसर, कोल, सहरिया, थारू, पछइया, गढ़अयाश लोहार, चेरो, बैगा और नट बिरादर के लोग शामिल हैं। दिव्यांग, कुष्ठ रोगी और जापानी इंसेफ्लाइटिस रोगी भी पात्रता में
बीस से अधिक जनजातियों को भी आवास के लिए दी जानी है तरजीह

ये भी होंगे पात्र

बेघर, कच्चा घर वाले, दैवीय आपदा से प्रभावित, विधवा महिला, दिव्यांग, कुष्ठ रोगी और जापानी इंसेफ्लाइटिस के रोगियों को भी सीएम आवास दिए जाने की व्यवस्था है।


ऐसे मिलती है धनराशि

सीएम आवास में 1.20 लाख रुपये पात्र को दिए जाने की व्यवस्था है। इसके तहत पहली किस्त में 40 हजार, दूसरी किस्त में 70 हजार और तीसरी अंतिम किस्त में 10 हजार रुपये दिए जाते हैं।


90 दिन के काम पर भुगतान

आवास के निर्माण में यदि लाभार्थी 90 दिनों तक खुद भी काम करता है तो उसे इन 90 दिनों के हिसाब प्रतिदिन की वीबीजीरामजी योजना के तहत मजदूरी का भी भुगतान किया जाएगा। 

 

सीएम आवास योजना - लक्ष्य की स्थिति

गत वर्षों में सीएम आवास योजना में लक्ष्य की स्थिति
वित्तीय वर्ष आवासों का लक्ष्य पूर्ण हुए आवास
2021-22 30 30
2022-23 225 224
2023-24 980 868
2024-25 1663 1616
2025-26 216 207
2026-27 1610 00
कुल योग 4724 2945

 

 

सीएम आवास योजना हमारी प्राथमिकता में है, इसके लिए सर्वेक्षण कार्य चल रहा है। जैसे-जैसे मानक के तहत लाभार्थी हमें मिलते जाते हैं, योजना में उनका पंजीकरण होता जाता है। पिछले वर्षों के आवासों का 95 प्रतिशत से अधिक काम हमने पूरा कर लिया है। इस वर्ष के लक्ष्य के सापेक्ष भी पात्रता का सर्वेक्षण कार्य चल रहा है। शीघ्र ही इस वर्ष के लक्ष्य के सापेक्ष आवासों का आवंटन किया जाएगा।
- आलोक सिंह, परियोजना निदेशक-डीआरडीए।

 

यह भी पढ़ें- कानपुर में कोचिंग शिक्षक से तंग आकर महिला सिपाही ने दी जान, दो हजार बार की थी कॉल, अमेठी में थी तैनात

यह भी पढ़ें- कानपुर में घरेलू विवाद का वीडियो वायरल, पानी के चक्कर में जेठ जेठानी ने दंपती को डंडे से पीटा