विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में घरेलू विवाद का वीडियो वायरल, पानी के चक्कर में जेठ जेठानी ने दंपती को डंडे से पीटा

Published: Sat, 03 Oct 2026 01:44 PM (IST)

कानपुर के नौबस्ता में पानी के विवाद को लेकर एक दंपती को उनके जेठ-जेठानी ने लाठी-डंडों से पीटा। पुलिस ने ...और पढ़ें

पानी के विवाद में डंडे से मारपीट करते लोग। वीडियो ग्रैब

पानी के विवाद में डंडे से मारपीट करते लोग। वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. कानपुर में पानी के विवाद पर दंपती से मारपीट।

  2. जेठ-जेठानी ने लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल।

  3. पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

जागरण संवाददाता, कानपुर। नौबस्ता के हंसपुरम में पानी के विवाद को लेकर दंपती से मारपीट की गई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपित जेठ-जेठानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना का सीसी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपित दंपती को लाठी-डंडे से पीटते दिखाई दे रहे हैं।

रमन विहार निवासी किशन गुप्ता की पत्नी भावना ने बताया कि बुधवार रात बर्तन धोने के पानी और बाथरूम जाने को लेकर उन्होंने जेठ विपिन से बात की थी। आरोप है कि इसके बाद विपिन और उसकी पत्नी सपना गालीगलौज करने लगे। विरोध पर दोनों ने किशन के साथ लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी।

वह पति को बचाने पहुंची तो आरोपितों ने उसके बाल पकड़कर मारपीट की और घर के बाहर तक घसीटकर ले गए। मारपीट में दंपती को चोटें आईं। आरोप है कि जेठ-जेठानी ने जान से मारने की धमकी देते हुए मकान खाली करने का दबाव भी बनाया।

नौबस्ता थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ पहले से घरेलू हिंसा का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।