Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    चार बीवी 40 बच्चे भारत में नहीं चलेंगे..., भाजपा सांसद साक्षी महाराज के विवादित बयान पर मचा घमासान

    Updated: Thu, 09 May 2024 03:01 PM (IST)

    लोकसभा चुनाव के लिए बीच भाजपा सांसद साक्षी महाराज का विवादित बयान सामने आया है। उन्नाव सांसद ने कहा- भारत में मुस्लिम आबादी का बढ़ना लोकतांत्रिक राष्ट्र के लिए घातक हो सकता है। चार बीवी 40 बच्चे भारत में नहीं चलना चाहिए। उन्नाव लोकसभा सीट से सांसद डॉ. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने कहा जब से मैंने आबादी के आंकड़ों का समाचार पढ़ा है आहत हूं।

    Hero Image
    चार बीवी 40 बच्चे भारत में नहीं चलेंगे..., भाजपा सांसद साक्षी महाराज के विवादित बयान पर मचा घमासान

    जागरण संवाददाता, उन्नाव। (Unnao Lok Sabha Election 2024) लोकसभा चुनाव के लिए बीच भाजपा सांसद साक्षी महाराज का विवादित बयान सामने आया है। उन्नाव सांसद ने कहा- भारत में मुस्लिम आबादी का बढ़ना लोकतांत्रिक राष्ट्र के लिए घातक हो सकता है। चार बीवी 40 बच्चे भारत में नहीं चलना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्नाव लोकसभा सीट से सांसद डॉ. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने कहा जब से मैंने आबादी के आंकड़ों का समाचार पढ़ा है आहत हूं। हिंदुस्तान में हिंदू आबादी घटना शुभ संकेत नहीं है। देश का इतिहास गवाह है जब-जब देश में हिंदू घटा है तो देश का विभाजन हुआ है।

    भारत में मुस्लिम आबादी बढ़ना लोकतंत्र के लिए घातक

    भारत में मुस्लिम आबादी बढ़ना लोकतांत्रिक राष्ट्र के लिए घातक हो सकता है। जनसंख्या को लेकर सुप्रीम कोर्ट भी चिंता जता चुका है। इतिहास को देखा तो जब देश का विभाजन हुआ था पकिस्तान में 23.5 प्रतिशत हिंदू आबादी थी जो घटकर लगभग 2.5 प्रतिशत रह गई है। 21 प्रतिशत हिंदू कहां गया। मैं तो बहुत पहले से कह रहा हूं कि जनसंख्या नियंत्रण को लेकर समान कानून बनाना चाहिए।

    वह चाहे हम दो हमारे दो हो या फिर हम दो हमारे एक हो। चार बीवी 40 बच्चे भारत में नहीं चलना चाहिए। सरकार से अपेक्षा करता हूं कि जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाए।

    इसे भी पढ़ें: BSP से सभी पदों से हटाए जाने के बाद आकाश आनंद की पहली प्रतिक्रिया, मायावती के लिए लिखा भावुक पोस्ट