विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ED के डर से सऊदी भागे सटोरिए की मुफ्त पार्टी, जन्मदिन पर INSTA पर किया एलान तो उन्नाव के 4 रेस्टोरेंटों में उमड़ी भीड़

Published: Sun, 13 Sep 2026 11:52 PM (IST)

नवाबगंज निवासी सटोरिए अनुराग द्विवेदी ने सऊदी अरब से अपने 26वें जन्मदिन पर कस्बे के लोगों को चार रेस्टोरेंट में ...और पढ़ें

अनुराग द्विवेदी व रेस्टोरेंट में खाने के लिए पहुंचे लोग। वीडियो ग्रैब

अनुराग द्विवेदी व रेस्टोरेंट में खाने के लिए पहुंचे लोग। वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. अनुराग द्विवेदी ने सऊदी से नवाबगंज में मुफ्त खाने का ऑफर दिया

  2. उनके 26वें जन्मदिन पर चार रेस्टोरेंट में भारी भीड़ उमड़ पड़ी

  3. ईडी की कार्रवाई के बाद अनुराग दुबई भाग गया था

संवाद सूत्र, नवाबगंज(उन्नाव)। गेमिंग एप के जरिए क्रिकेट टीम बनाकर सट्टे के जरिए फर्श से अर्श पर पहुंचे नवाबगंज के अनुराग द्विवेदी के एक एलान से खाने के लिए रेस्टोरेंट में लोग टूट पड़े। रविवार को अपने 26वें जन्मदिन पर सऊदी अरब से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो पोस्ट कर कस्बे के लोगों को चार रेस्टोरेंट में जाकर मुफ्त में पार्टी करने का आफर दे डाला। नवाबगंज कस्बा में संचालित रेस्टोरेंट अन्य दुकानों में खाने वालों की भीड़ लग गई।

रेस्टोरेंट व डोसा व समोसा की दुकान के संचालकों ने बताया कि दो युवकों ने दुकान पर आकर खाने का भुगतान पहले ही कर दिया था। पूर्व में अनुराग द्विवेदी पर सट्टे का आरोप लगा था। ईडी ने शिकंजा कसते हुए उसकी लैंबार्गिनी समेत अन्य कारें जब्त कर कर उसे नोटिस भेजा था। जिस पर वह दुबई भाग गया था।

नवाबगंज विकासखंड के भितरेपार के मजरे खजूर निवासी यूट्यूबर व किक्रट मैच में सट्टा लगाने के आरोप में चर्चा में आए अनुराग द्विवेदी ने सऊदी अरब से रविवार दोपहर 12:30 बजे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो पोस्ट किया। पोस्ट देखने के बाद हाईवे पर स्थित अनंतभोग रेस्टोरेंट पर रात 9.30 बजे तक क्षेत्रीय लोगों ने 475 मसाला डोसा खा लिए।

वहीं नवाबगंज कस्बा में दुर्गा मंदिर के पास सुभाष को अपनी चाट की दुकान दोपहर तीन बजे ही बंद करनी पड़ी। कस्बे के तिवारी समोसे वाले की दुकान से 2100 रुपये के समोसे खाए गए। वहीं नवाबगंज चौकी के बगल में द्वारिका की पूड़ी की दुकान से 250 लोग पूड़िया खाकर चले गए।

अनुराग ने अपने वीडियो के अंत में यह भी कहा कि कलयुग में 26 साल पूरे कर लिए हैं और इससे बड़ी कामयाबी उनके लिए कोई नहीं हो सकती। बता दें कि अनुराग के यूट्यूब पर 70 लाख से अधिक और इंस्टाग्राम पर 24 लाख से अधिक फालोअर्स हैं।

दुबई में क्रूज में की शादी, ईडी ने कसा शिकंजा

22 नवंबर 2025 को अनुराग ने दुबई में क्रूज पर शादी की थी। शादी में नवाबगंज से करीब 100 रिश्तेदारों के पहुंचने और उनके आने-जाने व ठहरने का खर्च अनुराग द्वारा उठाए जाने की बात सामने आई थी। इसके बाद 17 दिसंबर 2025 को ईडी की टीम ने उनके घर पहुंचकर करीब 12 घंटे तक संपत्ति और दस्तावेजों की जांच की थी। आनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी से जुड़े उनके कथित कारोबार तथा संपत्ति को लेकर जांच की भी खूब चर्चा रही है।

यह भी पढ़ें- Kanpur 5600 Cr Cyber Fraud: पिता और ससुर दरोगा, लीज पर होटल लेकर बेटा चलाता ठग गिरोह, नेपाल तक फैलाया नेटवर्क

यह भी पढ़ें- Kanpur 5600 Crore Case: 18 राज्यों में फैला नेटवर्क, 9 खातों में 100 करोड़ से ज्यादा लेनदेन, इन बड़ी फर्मों का सामने आया नाम