भाजपा में शामिल होते ही विधायक राकेश प्रताप सिंह को राहत, शासन ने वापस लिया थाना में मारपीट का केस
MLA Rakesh Pratap Singh: अमेठी जिले के गौरीगंज के समाजवादी पार्टी से विधायक निर्वाचित राकेश प्रताप सिंह समेत अन्य के ...और पढ़ें

अमेठी के गौरीगंज से विधायक राकेश प्रताप सिंह

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, सुलतानपुर । अमेठी के गौरीगंज से विधायक राकेश प्रताप सिंह के खिलाफ आपराधिक केस प्रदेश सरकार ने वापस ले लिया है। समाजवादी पार्टी के जीते विधायक राकेश प्रताप सिंह के भाजपा में शामिल होते ही मेहरबानी हो गई।
भाजपाई हुए विधायक राकेश प्रताप सिंह पर तीन वर्ष से चल रहे मारपीट के मुकदमे को सरकार ने जनहित में वापस ले लिया है। विशेष लोक अभियोजक कालिका प्रसाद मिश्र ने शासन के पत्र के साथ वापसी का प्रार्थना पत्र एमपीएमएलए मजिस्ट्रेट के न्यायालय में दिया। विशेष मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने सुनवाई के लिए 18 नवंबर की तिथि नियत की है।
अमेठी जिले के गौरीगंज के समाजवादी पार्टी से निर्वाचित विधायक राकेश प्रताप सिंह समेत अन्य के खिलाफ 10 मई 2023 को गौरीगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें उनके खिलाफ भाजपा से तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष पद प्रत्याशी रश्मि सिंह के पति दीपक सिंह पर मारपीट सहित कई आरोप लगे है।
गौरीगंज कोतवाली के निरीक्षक जिलेदार यादव ने विधायक राकेश प्रताप सिंह व सह आरोपी उमेश प्रताप सिंह, कुलदीप, अर्पित, रणवीर, सत्यम,प्रशांत व सिम्पल सहित दस लोगों पर आरोप पत्र न्यायालय में भेजा गई थी। जिसका विचारण एमपीएमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रहा है। अधिवक्ता रुद्रप्रताप सिंह मदन ने बताया कि इस प्रकरण में आरोपित प्रशांत सिंह की याचिका पर हाई कोर्ट ने विचारण पर रोक लगाई है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।