आधिकारिक रूप से भाजपा के हुए सपा के बागी तीन विधायक, अमेठी में स्मृति ईरानी व पंकज चौधरी ने किया स्वागत
SP Rebel MLAs Joins BJP: तीनों विधायकों ने दो वर्ष पहले राज्यसभा चुनाव के दौरान अखिलेश यादव से बगावत की थी।

अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह और विनोद चतुर्वेदी भाजपा में शामिल
HighLights
राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह और विनोद चतुर्वेदी भाजपा में शामिल
दो वर्ष पहले राज्यसभा चुनाव के दौरान अखिलेश यादव से की थी बगावत
जागरण संवाददाता, अमेठी : समाजवादी पार्टी से लंबे समय से बगावत करने वाले तीन विधायक बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के हो गये। कांग्रेस के गढ़ अमेठी में राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह और विनोद चतुर्वेदी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और अमेठी से कांग्रेस के दिग्गज राहुल गांधी को लोकसभा चुनाव में हराने वाली स्मृति ईरानी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह और विनोद चतुर्वेदी का भाजपा की पटका पहनाकर स्वागत किया। तीनों विधायकों ने दो वर्ष पहले राज्यसभा चुनाव के दौरान अखिलेश यादव से बगावत की थी।
उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के बागी विधायक राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह और विनोद चतुर्वेदी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा में बीजेपी में शामिल होने के बाद विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि मैं तो 1982 से सक्रिय राजनीति में हूं। प्रदेश में ऐसा कभी नहीं हुआ था जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में हो रहा है।
गौरीगंज के विधायक राकेश प्रताप सिंह, आयोध्या गोसाईगंज के विधायक अभय प्रताप सिंह और कालपी जालौन के विधायक विनोद चतुर्वेदी को भाजपा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पटका पहनाकर औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता दिलाई।
इस दौरान भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री की स्मृति ईरानी सहित लगभग डेढ़ दर्जन मंत्री और विधायक सांसद मंच पर मौजूद रहे थे। राकेश प्रताप सिंह अमेठी के गौरीगंज से, अभय सिंह अयोध्या के गोसाईगंज से और विनोद चतुर्वेदी जालौन के कालपी से विधायक हैं।
