Sultanpur News: चार दिन से लापता महिला का शव गोमदी नदी में मिला, इलाके में मची सनसनी
Sultanpur News | सुलतानपुर में चार दिन से लापता महिला का शव गोमती नदी में मिला। परिजनों ने शव की शिनाख्त मोनी सोनकर के रूप में की। मोनी 11 सितंबर को घर से लापता हो गई थी। बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। मृतका के तीन छोटे बच्चे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जागरण संवाददाता, सुलतानपुर। चार दिन से लापता महिला का शव रविवार को गोमती नदी में तैरता मिला। मौके पर पहुंचे परिवारजन ने शव की शिनाख्त की।
इसौली गांव निवासी मोनी सोनकर पत्नी साधुराम सोनकर 11 सितंबर को अचानक घर से लापता हो गई। परिवारजन ने काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। रविवार की सुबह लोगों ने बल्दीराय के मिठनेपुर गांव के बगल से गुजरी गोमती नदी में महिला का शव तैरता देखा तो इसकी सूचना परिवारजन को दी। शव को बाहर निकाला गया।
परिवार वालों ने शव की शिनाख्त मोनी के रूप में की। परिवारजन ने बताया कि मोनी का मानसिक संतुलन कभी-कभी बिगड़ जाता था। इसी कारण कई बार वह घर से अचानक बाहर निकल जाती थी, लेकिन हमेशा लौट आती थी। इस बार घर से जाने के बाद उसका कोई पता नहीं चल सका।
मृतका के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं प्रियांश डेढ़ वर्ष, बेटी अनुष्का सात वर्ष व कनुस्का पांच वर्ष की है। अचानक हुई इस घटना से परिवारजन का रो-रोकर हाल बेहाल है। बल्दीराय थाना अध्यक्ष नारद मुनि सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी है। जांच की जा रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।