Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UPSC Results 2024: सुलतानपुर के चार सितारों ने यूपीएससी में लहराया परचम, पूरे जिले में खुशी का माहौल

    Updated: Tue, 22 Apr 2025 04:50 PM (IST)

    यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में सुलतानपुर के चार होनहारों ने शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। दिशा द्विवेदी शुभम मिश्रा गौरव पटेल और अनुराग रंजन ने अपनी मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल की है। इस खबर में इन युवाओं की सफलता की कहानी और उनके संघर्षों के बारे में विस्तार से जानें।

    Hero Image
    UPSC Results 2024: सुलतानपुर के चार सितारों ने यूपीएससी में लहराया परचम

    जागरण संवाददाता, सुलतानपुर। जिले के चार होनहार युवाओं ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। कुड़वार के ऊंच गांव की दिशा द्विवेदी, अखंडनगर के हरपुर के शुभम मिश्रा, कादीपुर क्षेत्र के अनुराग रंजन और राहुलनगर ताजुद्दीनपुर के गौरव पटेल ने यह उपलब्धि हासिल की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ में प्रोफेसर डॉ. महेंद्र द्विवेदी की बेटी दिशा ने अपने पिता का सपना साकार किया है। दिशा ने लखनऊ से प्रारंभिक शिक्षा पूरी की। केंद्रीय विद्यालय लखनऊ से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के बाद नोएडा से 2020 में बीटेक की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने आईएएस की तैयारी शुरू की और 18-20 घंटे के कड़े परिश्रम से सफलता हासिल की।

    शुभम मिश्रा ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 में 333वीं रैंक हासिल की है। आईआईटी दिल्ली से बीटेक करने वाले शुभम पहले भी 2022 में 688वीं रैंक के साथ आईडीएएस में चयनित हुए थे। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने संयुक्त परिवार को दिया है।

    अनुराग रंजन वत्स उर्फ अंकित सिंह ने अपने अंतिम प्रयास में यूपीएससी 2024 में 651वीं रैंक हासिल कर परिवार व क्षेत्र के साथ जिले का नाम रोशन किया है। मूल रूप से कोतवाली कादीपुर क्षेत्र के घूरीपुर गांव निवासी मैदान सिंह वर्तमान में अपने ननिहाल कोतवाली जयसिंहपुर के गौहनिया गांव में रहते हैं।

    गौरव पटेल सेवानिवृत्त इफको क्षेत्रीय प्रबंधक घनश्याम वर्मा के पुत्र हैं। वर्तमान में लखनऊ में रह रहे इस परिवार में गौरव के छोटे भाई सौरभ पटेल भी सिविल सेवा की तैयारी कर रहे हैं।

    इन युवाओं की सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। लोग लगातार इनके घर पहुंचकर परिवार को बधाई दे रहे हैं।