Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Crime: लाल जोड़ा और शरीर पर सिगरेट के निशान... महिला के संग क्रूरता की सारी हदें पार, कूड़ेदान में पड़ा मिला शव

    By surya pratap singhEdited By: Prince Sharma
    Updated: Mon, 04 Dec 2023 01:06 AM (IST)

    रविवार की देरशाम अज्ञात महिला का लाल जोड़े में शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव देखने से UP Crime प्रतीत हो रहा है क्रूरता की गई है। लाल जोड़ा पहने महिला की मांग में सिंदूर व बिंदी भी लगी थी। मृत महिला के कान से रक्तश्राव भी हुआ है। जिससे हत्या की बात की पुष्टि हो रही है। महिला हवाई चप्पल पहने थी।

    Hero Image
    UP Crime: सुल्तानपुर में महिला की हत्या की आशंका (प्रतीकात्मक चित्र)

    संसू, भदैंया (सुल्तानपुर) : महिला की गला काटकर हत्या के बाद हमलावरों ने शव अयोध्या-प्रयागराज हाईवे किनारे कूड़े के ढेर में फेंक दिया। महिला के शरीर पर सिगरेट से दागने के निशान मिले हैं। कूड़ा डंपिंग ग्राउंड में शव मिलने से सनसनी फैल गई। चरवाहों ने पुलिस को सूचना दी थी। रविवार की देरशाम अज्ञात महिला का लाल जोड़े में शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव देखने से प्रतीत हो रहा है क्रूरता की गई है। लाल जोड़ा पहने महिला की मांग में सिंदूर व बिंदी भी लगी थी। मृत महिला के कान से रक्तश्राव भी हुआ है। जिससे हत्या की बात की पुष्टि हो रही है। महिला हवाई चप्पल पहने थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अपहरण कर बालक की हत्या

    संसू, बरौंसा (सुलतानपुर) : गोसाईगंज के उघड़पुर निवासी राघव राम शनिवार को परिवार के साथ गांव में शिव बहादुर के यहां तेरहवीं भोज में शामिल होने गए थे। रात करीब आठ बजे उनका नौ वर्षीय बेटा विवेक गायब हो गया। रविवार सुबह पिता ने पुरानी रंजिश का हवाला देते हुए गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ अनहोनी की आशंका जताते हुए तहरीर दी। पुलिस ने आदित्य दुबे, सत्यम दुबे और प्रियांशू शुक्ल के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस टीम ने संदिग्ध की निशानदेही पर सेहूपारा गांव स्थित ट्यूबवेल के हौज से विवेक के शव को बरामद कर लिया। उसके गले व शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान पाए गए हैं।

    यह भी पढ़ें- CM Yogi Ayodhya Visit: श्री राम एयरपोर्ट का निरीक्षण करने आज अयोध्या आ रहे हैं CM योगी, जल्द मिलेंगी सेवाएं

    यह भी पढ़ें- COP 28 Summit: इजरायल-हमास संघर्ष से लेकर पर्यावरण और इन मुद्दों पर हुई बातचीत, युद्ध के विरोध में होगा प्रदर्शन