गोंडा वीडियो कांड से भारी सुलतानपुर का ऑडियो बम, 14 मिनट का ऑडियो वायरल; दो महिलाओं से पार की अश्लीलता की हदें
सुलतानपुर में एक ऑडियो वायरल हो रहा है जिसमें भाजपा के एक पूर्व पदाधिकारी पर दो महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप है। आजाद अधिकार सेना के अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने एफआईआर और सीआईडी जांच की मांग की है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि आरोपी वर्तमान में किसी पद पर नहीं है। नूतन ठाकुर ने डीजीपी और मुख्य सचिव को पत्र लिखा है।
जागरण संवाददाता, सुलतानपुर। हाल ही में गोंडा के भाजपा जिलाध्यक्ष से जुड़ा आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित होने से पार्टी की काफी किरकिरी हुई थी। अब यहां भी इसी तरह का मामला सामने आया है। हालांकि, यह वीडियो नहीं बल्कि ऑडियो बम है, जिसे सुनने वाले सन्न रह जा रहे हैं। करीब 14 मिनट के ऑडियो में दो महिलाओं से एक व्यक्ति बारी-बारी बात करते सुनाई दे रहा है। उसकी बातें अश्लीलता की हद पार करने वाली हैं। आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने एफआईआर दर्ज कर सीआईडी जांच की मांग की है।
ऑडियो भाजपा के पूर्व मंडल कोषाध्यक्ष का बताया जा रहा है। इसमें वह खुद एक नेता का करीबी होने की बात कह रहा है। शौचालय, इलाज व अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा दे रहा है। आडियो के मुताबिक संबंधित व्यक्ति एक ही गांव की दो महिलाओं से अलग-अलग गंदी बात कह रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी का कहना है कि ऑडियो भाजपा के पदाधिकारी का होने की बात पता चलने पर छानबीन की। जिस व्यक्ति का ऑडियो बताया जा रहा है वह वर्तमान में किसी पद पर नहीं है और न ही सक्रिय कार्यकर्ता ही है।
आजाद अधिकार सेना की प्रवक्ता नूतन ठाकुर ने बताया कि मामले में कार्रवाई के लिए डीजीपी और मुख्य सचिव को पत्र भेजा जा रहा है। मालूम हो कि पार्टी कार्यालय का सीसी फुटेज लीक होने के बाद गोंडा के भाजपा जिलाध्यक्ष रहे अमर किशोर कश्यप को पार्टी से निष्कासित किया जा चुका है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।