UP: अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में युवा संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प भी हुई
Akhilesh Yadav Protest | सुलतानपुर में समाजवादी पार्टी की युवा शाखा ने अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन किया। बिहार में मतदाता सूची के पुनरीक्षण और लोकसभा चुनाव में वोट चोरी के आरोपों के विरोध में कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट पर पुलिस से झड़प भी हुई और कार्यकर्ताओं ने पुनरीक्षण निर्णय वापस लेने की मांग की।
जागरण संवाददाता, सुलतानपुर। बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) व 2024 के लोकसभा चुनाव में कथित वोट चोरी के विरोध में सोमवार को दिल्ली में चुनाव आयोग की ओर मार्च के दौरान सपा मुखिया अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर सपा यूथ विंग के कार्यकर्ता सड़क पर उतर पड़े। युवजन सभा, यूथ ब्रिगेड व लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया।
कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंचकर लोगों ने चुनाव आयोग के विरुद्ध नारेबाजी की। इस दौरान जिलाधिकारी परिसर का मुख्य गेट अधिकारियों पे बंद करा दिया। बड़ी संख्या में महिला व पुरुष बल तैनात कर दिया गया।
प्रदर्शनकारियों ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण करने के निर्णय को वापस लिए जाने की मांग की। कलेक्ट्रेट गेट पर कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई।
युवजन सभा के जिलाध्यक्ष शिव मंगल,यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष शहजाद अहमद, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष मंगेश यादव के साथ अमजद खान, पवन यादव, अमरीशकांत, सुल्तान खान, सुरेश कुमार, राजदेव निषाद आदि प्रदर्शन में शामिल रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।