विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संजय यदुवंशी का धम्मौर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन, सुलतानपुर में जुटे समर्थक

By Santosh TiwariEdited By: Vivek Shukla
Published: Fri, 09 Oct 2026 12:25 PM (IST)

अवधी गायक संजय यदुवंशी ने धम्मौर पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए सुलतानपुर के तिकोनिया पार्क में समर्थकों संग ...और पढ़ें

HighLights

  1. संजय यदुवंशी ने धम्मौर पुलिस की कार्यशैली का विरोध किया।

  2. पुलिस पर घर में घुसकर मां-बहन से अभद्रता का आरोप।

  3. सुलतानपुर के तिकोनिया पार्क में समर्थकों संग पहुंचे गायक।

जागरण संवाददाता, सुलतानपुर। धम्मौर पुलिस की कार्यशैली का विरोध जताते हुए अवधी गायक संजय यदुवंशी गुरूवार को शहर के तिकोनिया पार्क पहुंचे। उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक भी पार्क पहुंच गए।

बताते चलें कि संजय यदुवंशी, उनके भाई समेत अन्य पर नगर कोतवाली में मारपीट, हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में सात सितंबर को मुकदमा दर्ज हुआ था।

इसी मामले में तलाश के लिए धम्मौर पुलिस उनके घर पहुंची थी। संजय ने आरोप लगाया कि धम्मौर पुलिस बिना किसी वारंट रात में दीवार कूदकर उनके घर में घुसी। घर के अंदर मां और बहन से अभद्रता की गई। इसका एक वीडियो भी प्रसारित हुआ था।

लखनऊ से भी सैकड़ों समर्थकों के साथ पहुंचे सपा नेता

धम्मौर पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताते हुए लखनऊ से बड़ी संख्या में समर्थकों को लेकर सपा नेता गौरव रावत भी तिकोनिया पार्क पहुंचे। उन्होंने कहा कि पुलिस की यह कार्रवाई कानून के खिलाफ है। घर में घुसकर मां बहनों से अभद्रता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। उन्होंने भी कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें- ग्रीन कार्बन क्रेडिट योजना से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, सुलतानपुर में स्कीम से जुड़े 1000 किसान

यह भी पढ़ें- क्रिकेट खेलने का सपना साथ देखा, मौत भी साथ आई; सुलतानपुर में चार दोस्तों की मौत से बिखरा परिवार