Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sultanpur Crime News: युवक की हत्या कर नहर किनारे फेंका गया शव, प्राइवेट पार्ट पर चोट के न‍िशान

    Updated: Wed, 17 Sep 2025 08:51 PM (IST)

    सुलतानपुर के धम्मौर में एक युवक की हत्या कर शव नहर किनारे फेंका गया। मृतक की पहचान अमेठी निवासी विनोद कुमार वनवासी के रूप में हुई है। शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं। परिजनों ने गांव के ही सोनू पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

    Hero Image
    युवक की हत्या कर नहर किनारे फेंका गया शव।- सांकेति‍क तस्‍वीर

    संवाद सूत्र, धम्मौर (सुलतानपुर)। शरीर और गुप्तांग पर घातक चोटें पहुंचाकर एक युवक की हत्या कर दी गई। उसका शव उधनपुर नहर किनारे फेंक हत्यारे फरार हो गए। पुलिस छानबीन में जुटी है। मृतक की पहचान अमेठी के थाना पीपरपुर अंतर्गत गांव टिकाकर निवासी विनोद कुमार वनवासी पुत्र राम कुमार वनवासी के रूप में हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जैतापुर पुल ब्रेकर के निकट पड़े अज्ञात युवक का शव सुबह नित्यक्रिया करने गए ग्रामीणों ने देखा तो सनसनी फैल गई। मृतक की बांयी आंख पर धारदार हथियार से हमला व गुप्तांग और शरीर पर जगह-जगह चोटों के निशान थे। थोड़ी ही देर में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश शुरू की। क्षेत्राधिकारी नगर प्रशांत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और फाेरेंसिक टीम ने भी नमूना संकलित किया।

    परिवारजन का कहना है कि विनोद गांव के ही सोनू नाम के व्यक्ति के साथ मंगलवार को निकले थे, जो रात में वापस घर नहीं लौटे। मृतक के भाई सूरज वनवासी का आरोप है कि रंजिश में हत्या की गई है। थानाध्यक्ष अंजू मिश्रा ने बताया कि सूरज की तहरीर पर हत्या की एफआइआर दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के बाद मौत का कारण पता चलेगा। आरोपित की तलाश की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- बुजुर्ग दंपति का आखिरी सफर, सुल्तानपुर लोधी में तेज रफ्तार कार की टक्कर में मारे गए पति-पत्नी