Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मोहन यादव से खास रिश्ता रखता है यूपी का ये परिवार, रिश्तेदारी में बदली थी मेलजोल की दोस्ती

    By Ajay Kumar SinghEdited By: Shivam Yadav
    Updated: Mon, 11 Dec 2023 10:51 PM (IST)

    Mohan Yadav News- विवेकानंद ने बताया कि पिता जी मध्य प्रदेश के रीवां में राजकीय इंटर कालेज में प्रधानाचार्य थे इसलिए हम भाई-बहन की शिक्षा वहीं हुई है। विद्यार्थी परिषद से जुड़े होने के कारण मोहन यादव से मेलजोल था। इस कारण परिषद के कार्यकर्ताओं ने तय किया कि इसे रिश्तेदारी में बदल दिया जाए। इस पर इकलौती बहन सीमा की शादी वर्ष 1994 में उनके साथ कर दी गई।

    Hero Image
    सुलतानपुर स्थित ससुराल में एमपी के घोषित सीएम डॉ. मोहन यादव, दाएं से दूसरे। फाइल फोटो सौ. परिवारजन

    अजय सिंह, सुलतानपुर। Mohan Yadav News - मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा होने पर कुशभवनपुरवासी खुशी से झूम उठे। ऐसा इसलिए कि एमपी के नए सीएम डॉ. मोहन यादव का यहां से रोटी-बेटी का रिश्ता है। उनके ससुरालीजन यहीं पर रहते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खुशी का यह समाचार सुनते ही वे फूले नहीं समा रहे। बधाई देने वालों का तांता लगा है। ससुर ब्रह्मादीन, साले विवेकानंद व परिवार के अन्य सदस्य लड्डू बांट रहे हैं। गीत-संगीत का भी दौर चल रहा है। 

    रिश्तेदारी में बदल गया मेलजोल

    ब्रह्मादीन के पुत्र सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के अध्यापक विवेकानंद ने बताया कि पिता जी मध्य प्रदेश के रीवां में राजकीय इंटर कालेज में प्रधानाचार्य थे, इसलिए हम भाई-बहन की शिक्षा वहीं हुई है। विद्यार्थी परिषद से जुड़े होने के कारण उज्जैन निवासी डॉ. मोहन यादव से मेलजोल था। इस कारण परिषद के कार्यकर्ताओं ने तय किया कि इसे रिश्तेदारी में बदल दिया जाए। 

    इस पर इकलौती बहन सीमा की शादी वर्ष 1994 में उनके साथ कर दी गई। तब वे एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री थे। शादी के बाद वह भाजपा की राजनीति करने लगे। लगातार सक्रिय होने के कारण अब पार्टी ने उन्हें मुख्यमंत्री के पद के रूप पारितोषिक दिया।

    सुर्खियों में आ गया परिवार

    मूलत: अंबेडकरनगर कुर्री डंड़वा निवासी निवासी ब्रह्मादीन यादव मौजूदा समय में सपरिवार शहर के विवेकानंदनगर में निवास कर रहे हैं। सोमवार को ज्यों ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हुई, इनका परिवार सुर्खियों में आ गया। कारण, डॉ. मोहन यादव दामाद हैं। ब्रह्मादीन की बेटी सीमा की शादी उनके साथ हुई है। दोनों परिवार दशकों से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जुड़े हैं। 

    अगस्त में आई थीं सीमा

    बकौल विवेकानंद इस साल अगस्त में बहन सीमा यहां आई थीं। दो-तीन दिन बाद वापस चली गईं। पिछले वर्ष पिताजी की तबीयत खराब होने पर बहनोई अगस्त 2002 में घर आए थे। तीन भाइयों में सीमा अकेली बहन हैं। 

    विवेकानंद ने कहा कि बहनोई को सीएम बनाए जाने की घोषणा हम लोगों के लिए बड़ा तोहफा है। पैतृक गांव से लेकर शहर तक इसकी खुशियां साझा की जा रही हैं। रिश्तेदार, मित्र व शुभचिंतक बधाई दे रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Mohan Yadav: मोहन यादव को असर कर गया यूपी के इस बाबा का आशीर्वाद! 2016 में हुई थी मुलाकात

    यह भी पढ़ें: Mohan Yadav CM MP: संघ के करीबी, तीन बार के विधायक और OBC समाज का बड़ा चेहरा, कौन हैं मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव?