Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    UP News: वीर अब्दुल हमीद के चालक को सम्मान सैनिकों ने दी अंतिम विदाई

    Updated: Thu, 29 May 2025 07:50 PM (IST)

    सुलतानपुर के निवासी मोहम्मद नसीम जो 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद के चालक थे का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

    Hero Image
    UP News: वीर अब्दुल हमीद के चालक को सम्मान सैनिकों ने दी अंतिम विदाई

    जागरण संवाददाता, सुलतानपुर। भारत-पाकिस्तान युद्ध 1965 के नायक परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद के चालक रहे स्थानीय कस्बा निवासी मोहम्मद नसीम का लंबी बीमारी के बाद बुधवार देर शाम निधन हो गया। इससे शोक की लहर दौड़ पड़ी। अंतिम संस्कार गुरुवार दोपहर बाद किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जवान के अंतिम जनाजे में  क्षेत्रवासी उमड़ पड़े। इस दौरान भरतीय सेना के 89 बटालियन वाराणसी से सूबेदार उस्मान हवलदार अमित सिंह,हवलदार साकिर व गनेडियर्स बटालियन सेंटर जबलपुर से ले0ना0 सोनू कुमार,सूबेदार आनंद नाथ यादव हवलदार शैलेन्द्र प्रताप सिंह अंतिम विदाई में शामिल हुए। 

    स्व. मोहम्मद नसीम सम्मान सहित विदाई दी। नम आंखों से कंधा देकर शमशान तक पहुँचे। जनाजे में क्षेत्र के सैकड़ों लोग भी शामिल रहे। बताते चलें कि  81 वर्षीय मोहम्मद नसीम भारत पाक युद्ध में वीर अब्दुल हमीद के साथ अभूतपूर्व साहस का परिचय दिया था। 

    वे उस ऐतिहासिक पल के साक्षी रहे जब अब्दुल हमीद ने पाकिस्तानी टैंकों को नष्ट कर उसको करारा झटका दिया था। क्षेत्रीय लोग उन्हें गौरव मानते थे। उनके निधन से समूचे जनपद ने एक सच्चा देश भक्त खो दिया। अंतिम जनाजे में पुत्र मो. असलम, मो. अकरम सहित बड़ी संख्या में संभ्रांतजन शामिल रहे।