Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    JCB Action : सुल्तानपुर में एसडीएम व नायब तहसीलदार पर दबंगों ने किया था हमला, जेसीबी से गिराया गया मकान

    JCB Action of Administration in Sultanpur एसडीएम प्रीति तिवारी शुक्रवार सुबह सात बजे पूरे तहसील के लेखपाल जायस मुंशीगंज महिला थाना व एक कंपनी पीएसी लेकर माधौपुर पहुंची। राजगढ़ में सरकारी भूमि पर बने मकान को जेसीबी से जमींदोज करा दिया। मकान को जमींदोज करने में जेसीबी को ढाई घंटे का समय लगा।

    By Ajay Kumar Singh Edited By: Dharmendra Pandey Updated: Fri, 20 Jun 2025 12:11 PM (IST)
    Hero Image
    सरकारी भूमि पर बने मकान को जेसीबी से जमींदोज करा दिया

    जागरण संवाददाता, गौरीगंज (अमेठी) : एसडीएम, नायब तहसीलदार और राजस्व टीम पर गुरुवार को हमला करना दबंगों को भारी पड़ गया। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लेकर जेल भेजा और शुक्रवार सुबह बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स लेकर माधौपुर पहुंची एसडीएम ने सरकार भूमि पर बना मकान जेसीबी से जमींदोज करा दिया। कार्रवाई के दौरान माधौपुर छावनी में तब्दील रहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वार्ड संख्या 13 माधौपुर में चकमार्ग की भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम प्रीति तिवारी, नायब तहसीलदार अनुश्री बुधवार को राजस्व टीम लेकर चकमार्ग की भूमि से अतिक्रमण हटवाने माधौपुर पहुंची थी। इसी दौरान उदयभान सिंह, तेजभान सिंह, मन्नू सिंह, उनके रिश्तेदार व घर की महिलाएं एसडीएम, नायब तहसीलदार पर हमला बोल दिया था। इस दौरान वाहन पर पत्थरबाजी भी की थी।

    पथराव में नायब तहसीलदार अनुश्री व लेखपाल सिराज अहमद घायल हो गए थे। पुलिस ने नामजद आरोपितों के साथ ही राम कृष्ण मौर्य व राम केवल मौर्य को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की। एसडीएम प्रीति तिवारी शुक्रवार सुबह सात बजे पूरे तहसील के लेखपाल, जायस, मुंशीगंज, महिला थाना व एक कंपनी पीएसी लेकर माधौपुर पहुंची। राजगढ़ में सरकारी भूमि पर बने मकान को जेसीबी से जमींदोज करा दिया।

    मकान को जमींदोज करने में जेसीबी को ढाई घंटे का समय लगा। इसके बाद चकमार्ग पर अतिक्रमण को हटवाया गया। आरोपित का मकान भी सरकार भूमि पर बने होने की पुष्टि हुई। इस पर राजस्व टीम ने आरोपित को कब्जा हटाने का नोटिस दिया है। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार सूरज, लेखपाल अनूप गुप्ता, कुलदीप यादव, मनीष, गौरव यादव सहित बड़ी संख्या में राजस्व कर्मी थे।

    एसडीएम प्रीति तिवारी ने कहा कि आरोपित ने बंजर भूमि पर निर्माण किया था। सरकारी भूमि पर हुए निर्माण को हटाने के लिए पूर्व में दो बार नोटिस दी गई थी। बावजूद इसके कब्जा नहीं हटवाया गया। इसी कारण शुक्रवार को जेसीबी से अवैध निर्माण को  ढहया  गया।

    जगह-जगह तैनात रही पुलिस

    कार्रवाई के दौरान माधौपुर में सीओ अखिलेश वर्मा, कोतवाल श्याम नारायण पांडेय पूरी टीम के साथ मौके पर जमे रहे। तो वहीं मुंशीगंज कोतवाल शिवाकांत त्रिपाठी, मुसाफिरखाना कोतवाल विवेक कुमार सिंह, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक कंचन सिंह, जायस थानाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह पूरे दलबल के साथ अलग-अलग जगहों पर तैनात रहे। वहीं माधौपुर के निवासी घरों में दुबके नजर आए।