Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंचमुखेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों पर बरसती है भोलेनाथ की कृपा

    यूं तो सूरापुर में मंदिरों की श्रृंखला पंचमुखेश्वर

    By JagranEdited By: Updated: Tue, 02 Aug 2022 10:01 PM (IST)
    Hero Image
    पंचमुखेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों पर बरसती है भोलेनाथ की कृपा

    पंचमुखेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों पर बरसती है भोलेनाथ की कृपा

    पंचमुखेश्वर महादेव मंदिर सूरापुर में मंदिरों की शृंखला है। इसी में एक है पंचमुखेश्वर महादेव मंदिर। कस्बे से सौ मीटर दूरी पर स्थित यह मंदिर काफी पुराना है। सावन में यहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। देश के कोने-कोने से श्रद्धालु जलाभिषेक करने आते हैं। प्रतिदिन यहां मेले जैसा नजारा दिखता है। भक्तों पर भोलेनाथ की कृपा बरसती है। इतिहास यह मंदिर कितना पुराना है, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। पहले यहां घना जंगल हुआ करता था। केवल यहां शिवलिंग था, जिसकी कस्बावासी पूजा-अर्चना करते थे। धीरे-धीरे जनसहयोग से इस मंदिर को भव्य रूप प्रदान किया गया, जो अब श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। विशेषता सिद्धपीठ बिजेथुआ धाम में बजरंगबली के दर्शन करने को आने वाले श्रद्धालु बाबा के दरबार में हाजिरी लगाना नहीं भूलते हैं। प्रतिदिन शाम के समय यहां लोग टोलियां बनाकर भजन गाते हैं। मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु परिसर की परिक्रमा कर दुग्धाभिषेक करते हैं। तैयारियां सावन शुरू होने से पूर्व ही मंदिर को सजाया-संवारा जाता है। शाम होते ही यह रंग-बिरंगी लाइटों से रोशन हो जाता है। सावन में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक करने आते हैं। उनके पूजन-अर्चन से लेकर भोजन व ठहरने की व्यवस्था मंदिर प्रशासन करता है। प्रत्येक दिन ऊं नम: शिवाय जाप व रुद्राभिषेक होता है। ऐसे पहुंचें जिला मुख्यालय से रोडवेज बस से सूरापुर बाजार पहुंचा जा सकता है। वहां से मंदिर की दूरी मात्र सौ मीटर है। श्रद्धालु पैदल ही मंदिर तक आते-जाते हैं। -शनि-राहु की अशुभ ग्रह दशा हो तो सावन में शिवलिंग पर काला तिल चढ़ाने से शिवजी प्रसन्न होते हैं। प्रत्येक वर्ष यहां भंडारे का भी आयोजन होता है, जिसमें सभी का सहयोग रहता है। -सानू पाठक, पुजारी -शिवमंदिर क्षेत्रवासियों की आस्था का केंद्र है। हम लोग सावन भर यहां आने वाले कांवड़ियों की सेवा करते हैं और उन्हें कोई दिक्कत न हो, इसका पूरा ख्याल रखा जाता है। भोले बाबा सब पर कृपा करते हैं। -प्रेमप्रकाश जायसवाल, श्रद्धालु

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें