सुलतानपुर में पूर्व सीएम अखिलेश यादव और उनके सचिव के खिलाफ केस दर्ज करने के मामले में बहस पूरी, आदेश सुरक्षित
Akhilesh Yadav: अदालत में वादी के अधिवक्ता काशी प्रसाद शुक्ल ने सोमवार को बहस पूरी की, आदेश के लिए मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने 30 नवंबर की तिथि नियत की है।

सुल्तानपुर की एमपी/एमएलए कोर्ट में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और उनके निजी सचिव गजेंद्र के विरुद्ध सुनवाई
HighLights
एमपी/एमएलए मजिस्ट्रेट की अदालत में सुनवाई पूरी
30 नवंबर को एफआईआर दर्ज कराने की मांग पर आदेश देगी कोर्ट
संवाद सूत्र, सुलतानपुर। इटावा के सैफई में 22 वर्ष पहले की घटना में सुल्तानपुर की एमपी/एमएलए कोर्ट में सोमवार को सपा प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके निजी सचिव गजेंद्र के विरुद्ध दाखिल परिवाद पर सुनवाई की। कोर्ट ने सुनावाई के बाद आदेश सुरक्षित किया है। अब इस मामले में अदालत ने आदेश सुनाने के लिए 30 नवंबर की तिथि नियत की।
घायल ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव व उनके निजी सचिव के खिलाफ एफआईआर लिखे जाने को लेकर एमपी/एमएलए मजिस्ट्रेट की कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया था। मजिस्ट्रेट की अदालत में वादी के अधिवक्ता काशी प्रसाद शुक्ल ने सोमवार को बहस पूरी की, आदेश के लिए मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने 30 नवंबर की तिथि नियत की है।
गोसाईगंज के सुरौली गांव के मोहम्मद अली ने आरोप लगाया है कि तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव 24 दिसंबर 2004 को सैफई महोत्सव में वह अन्य लोगों के साथ बैनर लगा रहे थे। तभी करंट की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गईं, वह झुलस गए।
तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने उनके पक्ष में 15 लाख पांच हजार रुपए का डिमांड ड्राफ्ट जारी किया था, पर उन्हें यह धनराशि नहीं मिली। इसके लिए उन्होंने अखिलेश यादव व उनके पीए गजेंद्र सिंह से भी कई बार मुलाकात किया पर काम नहीं बना।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।