विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'अखिलेश राज में थानों पर सपाई गुंडों का कब्जा था, आज प्रदेश में कानून का राज...', कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने सपा अध्यक्ष पर साधा निशाना

Published: Sun, 22 Nov 2026 06:08 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के मंत्रियों ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री कार्यकाल पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कानून व्यवस्था की बदहाली, शिक्षा में नकल माफिया और सपा को दलित विरोधी बताया।

कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने अखिलेश यादव पर कटाक्ष किया

कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने अखिलेश यादव पर कटाक्ष किया

HighLights

  1. धर्मपाल सिंह ने अखिलेश राज में थानों पर गुंडों का कब्जा बताया।

  2. दानिश अंसारी ने सपा को परिवार और पैसे वालों की पार्टी कहा।

  3. अखिलेश के पीडीए का अर्थ 'पीटेंगे, डकैती डालेंगे, अपहरण' बताया।

डिजिटल टीम, लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे तब प्रदेश के थानों पर सपाई गुंडों का कब्जा था। कानून व्यवस्था ध्वस्त थी। वहीं, मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि सपा केवल परिवार और पैसे वालों की पार्टी है। अखिलेश का पीडीए केवल धोखा है।

'जनता अखिलेश राज की अराजकता भूली नहीं'

धर्मपाल सिंह ने कहा कि जनता अखिलेश राज की अराजकता भूली नहीं है। PDA पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव बार-बार इसका अर्थ बदलते रहते हैं। जबकि असलियत में अखिलेश के पीडीए का मतलब- 'पीटेंगे, डकैती डालेंगे और अपहरण करेंगे' है।

'सपा शासन में नकल माफियाओं का था सिंडिकेट'

मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि सपा सरकार में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गई थी। परीक्षाओं में नकल माफियाओं का दबदबा था। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने नकल माफियाओं के इस सिंडिकेट को पूरी तरह खत्म करने का काम किया है। अब प्रदेश में बेहतर शिक्षा व्यवस्था का माहौल है।

'सपा का मूल चरित्र हमेशा से दलित विरोधी'

दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि सपा का मूल चरित्र हमेशा से दलित विरोधी रहा है। जब अखिलेश यादव सत्ता में थे तब उनके गुंडे खुलेआम दलितों की बस्तियां जलाते थे। उनकी जमीनों पर कब्जा करते थे। उन्होंने कहा कि आज यूपी में कानून का राज है। तीसरी बार जनता एनडीए की सरकार बनाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।