लोक अदालत में 478 वाद निस्तारित
सुल्तानपुर : दीवानी परिसर में रविवार को आयोजित मेगा लोक अदालत में जरिए 478 वादों का निपटारा किया गया। इस दौरान 32 हजार 905 रुपया बतौर अर्थदंड वसूल किया गया। पीड़ित परिवारों को सात लाख रुपये की क्षतिपूर्ति दिलाई गई।
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के संयोजन में आज जिला जज वीपी श्रीवास्तव की सरंक्षकता एवं अपर जिला जज तूफानी प्रसाद की अध्यक्षता में दीवानी में मेगा लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें मोटर दुर्घटना के क्लेम के तीन, दीवानी से जुड़े सात, वैवाहिक 25, भरण पोषण चार, उत्तराधिकार 10, राजस्व 22 और फौजदारी के 407 मामलों का निस्तारण किया गया। फौजदारी मामलों में 32 हजार 905 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया। मोटर दुर्घटना से संबंधित वाद में 7 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति पीड़ित परिवारों को भुगतान कराया गया। अपर जिला न्यायाधीश तूफानी प्रसाद ने 21, पीके श्रीवास्तव 3, पंकज कुमार अग्रवाल 3, जेके पांडेय 3, संजीव यादव 2 और लालचंद्र अपर जिला जज ने दो प्रकरण हल कराया। सर्वाधिक वाद 180 मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अजय कुमार त्रिपाठी ने निस्तारित किए। परवेज अहमद सिविल जज, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मृदुला मिश्रा, अमृता शुक्ला, संध्या श्रीवास्तव, निरुपमा विक्रम, सिविल जज रामनेत, कामेश शुक्ला, न्यायिक मजिस्ट्रेट सरोज कुमार, हेमेंद्र कुमार सिंह सिविल जज मुसाफिरखाना, धनंजय कुमार मिश्र, रवि कुमार दिवाकर, मौसमी मध्येशिया आदि न्यायाधीशों ने वादों के निस्तारण में महत्वूपर्ण भूमिका निभाई। इस मौके पर उप जिलाधिकारी, बैंक ऑफ बड़ौदा के एसपी श्रीवास्तव, अशोक कुमार आर्या आदि ने भी योगदान दिया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।