Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अयोध्या के बाद अब सुलतानपुर का ये धाम बनेगा टूरिस्ट स्पॉट, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

    Updated: Wed, 17 Sep 2025 03:36 PM (IST)

    सुलतानपुर का पौराणिक स्थल धोपाप रामायण सर्किट में शामिल हो गया है। रवींद्र त्रिपाठी ने दावा किया कि इससे पर्यटन बढ़ेगा और विकास के द्वार खुलेंगे। पौराणिक कथाओं के अनुसार यहां राम ने ब्रह्महत्या के दोष से मुक्ति पाने के लिए स्नान किया था। जिला पर्यटन अधिकारी के अनुसार उन्हें अभी कोई आदेश नहीं मिला है।

    Hero Image
    रामायण सर्किट में शामिल हुआ धोपाप धाम, खुलेंगे विकास के द्वार।

    जागरण संवाददाता, सुलतानपुर। पौराणिक स्थल धोपाप भी अब रामायण सर्किट में शामिल हो गया है। इससे यहां विकास के द्वार खुल जाएंगे। पर्यटन के मानचित्र पर आने के बाद देश-विदेश के लोग इस स्थल की महत्ता से परिचित होंगे।

    तीर्थाटन बढ़ने के साथ ही रोजगार के भी अवसर बढ़ेंगे। यह दावा भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी ने बुधवार को किया। हालांकि, प्रभारी जिला पर्यटन अधिकारी धीरेंद्र यादव का कहना है कि अभी इस बारे में कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। जिले से बिजेथुआ महावीरन को शामिल किया गया है। इसकी जानकारी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रवींद्र त्रिपाठी का कहना है कि उनके प्रयास और समाज के सामूहिक सहयोग से यह उपलब्धि मिली। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक अनिल, प्रख्यात कथावाचक दिलीप कृष्ण भारद्वाज व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा रामायण सर्किट के अध्यक्ष डा. रामावतार शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया है।

    कहा कि रामायण सर्किट में धोपाप के शामिल होने से न केवल जिले जिले का गौरव बढ़ा है बल्कि, आने वाले समय में यहां तीर्थाटन और सांस्कृतिक पर्यटन के माध्यम से विकास की नई गाथा लिखी जाएगी।

    यह है पौराणिक महत्व

    पौराणिक कथाओं के अनुसार रावण वध के बाद ब्रह्महत्या के दोष से मुक्ति पाने को प्रभु श्रीराम ने जहां आदि गंगा गोमती में स्नान किया था, वह स्थान धोपाप है। यहां प्रति वर्ष गंगा दशहरा पर मेला लगता है, जिसमें एक लाख से अधिक श्रद्धालु दूर-दूर से आते हैं।