Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगस्त क्रांति दिवस पर कांग्रेस ने दिया भाजपा गद्दी छोड़ो का नारा

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 09 Aug 2021 11:14 PM (IST)

    अगस्त क्रांति दिवस पर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने

    Hero Image
    अगस्त क्रांति दिवस पर कांग्रेस ने दिया भाजपा गद्दी छोड़ो का नारा

    सुलतानपुर : अगस्त क्रांति दिवस पर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा गद्दी छोड़ो का नारा दिया। पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में बढ़ोतरी, भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था, कृषि कानून आदि कई मुद्दों को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया। शहर के प्रमुख मार्गों पर बैलगाड़ी पर बाइक लाद जुलूस निकाला और सरकार विरोधी नारे लगाए। वहीं लम्भुआ तहसील में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बड़ी तादाद में कार्यकर्ता पहले पार्टी कार्यालय में एकत्र हुए। वहां से प्रदेश महासचिव विवेकानंद पाठक व सचिव मो. अनीस खान की मौजूदगी और जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा की अध्यक्षता में कार्यकर्ता जुलूस के रूप में कार्यालय से बाहर निकले। सुपर मार्केट में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर लोगों ने माल्यार्पण किया। महिला जिला उपाध्यक्ष उर्मिला उपाध्याय के साथ महिलाओं ने सिर पर गैस सिलेंडर रखा और भाजपा व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

    जुलूस लालडिग्गी, नार्मल चौराहा, बाधमंडी, शाहगंज, कलेक्ट्रेट, दीवानी, डीएम आवास, बस अड्डा, तहसील, अस्पताल तिराहा, गल्लामंडी होते हुए डाकखाना चौराहा से पार्टी कार्यालय में पहुंच समाप्त हुआ। वक्ताओं ने कहा कि रसोई गैस, डीजल-पेट्रोल का दाम बढ़ता जा रहा है। महंगाई लोगों की कमर तोड़ दी है। शिक्षा के व्यवसायीकरण के चलते फीस का दबाव अभिभावकों पर है। कृषि कानून किसानों पर जबरन थोपा जा रहा है। सरकार अनाचारी की तरह काम कर रही है।

    प्रदेश सचिव ने कहा कि कांग्रेस ही लोगों के दुख दर्द के साथ खड़ी है। महामारी के दौरान हजारों लोग काल के गाल में समा गए। सरकार झूठे आंकड़े पेश कर जनता को गुमराह कर रही है। जिलाध्यक्ष ने हर मुद्दे पर भाजपा सरकार को फेल बताया। युवा बेरोजगार हो रहा है। प्रदर्शन में प्रदेश सचिव राहुल त्रिपाठी, उपाध्यक्ष विनोद राना, लालपदमाकर सिंह, तेज बहादुर पाठक, वरुण मिश्र, मानस तिवारी, सुब्रत शनी, कंचन सिंह, रेनू श्रीवास्तव, नफीस फारूकी, इमरान, अनवर हैदर आदि मौजूद रहे। वहीं लम्भुआ विधान सभा में जिला महासचिव इंतजार, कमलनयन वर्मा, ओमप्रकाश त्रिपाठी आदि की अगुआई में प्रदर्शन किया गया।