विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार दुर्घटना, गुड़गांव से पटना जा रहा था परिवार, चालक समेत दो की मौत, तीन घायल

By Jagran NewsEdited By: Riya Pandey
Published: Tue, 09 May 2023 06:24 PM (GMT+05:30)

मंगलवार की दोपहर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई तथा तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पटना जिले के बख्तियारपुर थाने के बाढ़ बख्तियार गांव निवासी रंजन पांडेय गुड़गांव से घर जा रहे थे।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। चालक सहित दो लोगों की मौत तथा तीन घायल।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। चालक सहित दो लोगों की मौत तथा तीन घायल।

संसू, पारा बाजार (सुलतानपुर) : मंगलवार की दोपहर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई तथा तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पटना जिले के बख्तियारपुर थाने के बाढ़ बख्तियार गांव निवासी रंजन पांडेय गुड़गांव से घर जा रहे थे। साथ में इनकी पत्नी करुणा पांडेय, दो बच्चे मानस व मयंक भी थे। कार कमल कश्यप चला रहे थे। हलियापुर के जरईकला गांव के निकट अनियंत्रित कार पलट गई। हादसे में करुणा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, अन्य घायलों को अयोध्या जिले के कुमारगंज स्वास्थ्य केंद्र ले लाया जा रहा था। इस बीच चालक की भी मौत हो गई।

मौके पर पहुंची यूपी एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) की टीम ने दुर्घटनाग्रस्त कार को हटवाकर आवागमन सुचारू कराया।

थानाध्यक्ष आरवी सुमन ने बताया कि मार्ग दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है। स्वजन को सूचना दे दी गई है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।