Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी के इस जिले से आगरा की बस सेवा बंद, मुश्किल में लोग; यहां से प्रतिदिन 75 से 80 यात्री करते हैं सफर

    Updated: Mon, 06 May 2024 04:04 PM (IST)

    बस स्टेशन से आगरा जाने वाली बसों का संचालन इन दिनों बंद कर दिया गया है। डिपो से इस मार्ग पर दो बसें चलती थीं। दोनों बसें लोकसभा चुनाव में भेजे जाने से यात्रियों को बस की सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। ऐसा तब है जबकि यहां से प्रतिदिन आगरा जाने वाले यात्रियों की संख्या 75 से 80 तक रहती है।

    Hero Image
    यूपी के इस जिले से आगरा की बस सेवा बंद, मुश्किल में लोग

    जागरण संवाददाता, सुलतानपुर। बस स्टेशन से आगरा जाने वाली बसों का संचालन इन दिनों बंद कर दिया गया है। डिपो से इस मार्ग पर दो बसें चलती थीं। दोनों बसें लोकसभा चुनाव में भेजे जाने से यात्रियों को बस की सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। ऐसा तब है जबकि यहां से प्रतिदिन आगरा जाने वाले यात्रियों की संख्या 75 से 80 तक रहती है। यात्री डिपो से लखनऊ तक का सफर तय कर वहां से गंतव्य तक का सफर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पिलखिनी निवासी राम मनाेरथ, बंदोइया के गजराज,परऊपुर निवासी राम किशोर, राजापुर निवासी राम कुबेर आगरा जाने के लिए बस स्टेशन पर बैठे थे। 45 मिनट बीत जाने के बाद भी बस नहीं मिली, तब उन्होंने पूछताछ काउंटर पर आगरा जाने के लिए बस के बारे में जानकारी ली।

    उन्हें कर्मी ने बताया कि यहां से आगरा की बसें बंद कर दी गई हैं। लखनऊ जाइए, वहां से बस की सेवा मिलेगी। यही हाल वलीपुर निवासी राम सकल, विश्वनाथ, परमात्मादीन का रहा, जो आगरा जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। जब उन्हें पता चला कि बस का संचालन बंद है, तब वह निराश हो गए। इन तीनों यात्रियों ने सोमवार की यात्रा निरस्त कर दी। कहा कि अब दूसरे दिन यात्रा करेंगे।

    26 मई से होगा बसों का संचालन

    स्टेशन इंचार्ज नान्हूराम ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बसें भेजे जाने से आगरा जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है। वहां के लिए दो बसें चल रही थीं, जो चुनाव में भेजी गई हैं। 26 मई से आगरा के लिए बसों को संचालन शुरू किया जाएगा।