विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जश्न मना रहे लोगों पर हमला, मुकदमा दर्ज

By JagranEdited By:
Published: Thu, 06 Aug 2020 10:42 PM (IST)

-घटना के विरोध में गुरुवार को बंद रही हनुमानगंज बाजार की दुकानें

जश्न मना रहे लोगों पर हमला, मुकदमा दर्ज
जश्न मना रहे लोगों पर हमला, मुकदमा दर्ज

सुलतानपुर: कोतवाली देहात के हनुमानगंज बाजार में रामजन्म भूमि पूजन की खुशियां मना रहे लोगों पर अराजकतत्वों ने हमला बोल दिया। उपद्रवियों ने एक व्यवसायी के घरवालों की पिटाई कर दुकान में तोड़फोड भी की। सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी ईंट पत्थर फेंके गए। सख्ती दिखाते हुए कई लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया।

बुधवार शाम हनुमानगंज बाजार में ग्रामीण एकत्रित होकर राम मंदिर भूमि पूजन की खुशियां मनाते हुए मिष्ठान व हलवा-पूड़ी का प्रसाद बांट रहे थे। तभी गांव के ही समुदाय विशेष के लोगों से कुछ कहासुनी हो गई। रात करीब आठ बजे दर्जन भर लोगों के साथ पहुंचे समुदाय विशेष के लोगों ने सियाराम मोदनवाल के घर धावा बोल दिया और घरवालों की पिटाई कर दी। उपद्रवियों द्वारा तोड़फोड़ भी की गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिसकर्मी पहुंच गए, लेकिन उपद्रवियों का तांडव जारी रहा। पिटाई से सियाराम घायल हो गए। हिसा व तनाव को देखते हुए लंभुआ, चांदा, कोतवाली नगर व पीआरबी की कई टीमों को बुला लिया गया। गुरुवार की सुबह उपजिलाधिकारी लंभुआ विधेश कुमार व सीओ लालचंद्र चौधरी ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। एसपी शिवहरि मीणा ने बताया कि कुलदीप मोदनवाल की बाइक पैदल जा रहे सद्दाम से टकरा गई थी। जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। फिलहाल मुकदमा दर्जकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

-भाजपा नेताओं ने भी किया दौरा

गुरुवार को भाजपा जिलाध्यक्ष आरए वर्मा, उपाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की मौजूदगी में दर्जनों भाजपाइयों ने पीड़ित सियाराम मोदनवाल के घर पहुंचकर कार्रवाई व न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। किसी भी संभावना से निपटने के लिए बाजार में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। विरोध में व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखी।