Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aparna Yadav: सुलतानपुर पहुंचीं अपर्णा यादव ने कांग्रेस को बताया सर्वाधिक वोट चोरी करने वाली पार्टी

    Updated: Fri, 19 Sep 2025 02:29 PM (IST)

    Member UP Women Commission Aparna Yadav अपर्णा यादव ने कहा कि देखिए वोट चोरी करना या न करना एक विषय है। यह तो सभी को पता है कि कांग्रेस से अधिक वोट चोरी किसने की है। कांग्रेस तो सर्वाधिक वोट चोरी करने वाली पार्टी है। उन्होंने आगे कहा चाहे बोफोर्स का प्रकरण हो चाहे कांग्रेस पार्टी की सरकार का गूगल सर्च कर लीजिये उनकी पोल पट्टी सामने आ जाएगी।

    Hero Image
    राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव

    जागरण संवाददाता, सुलतानपुर : राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव शुक्रवार को एक दिन के दौरे पर सुलतानपुर पहुंचीं। उन्होंने कई विभाग की समीक्षा के साथ जेल में बंद महिला कैदियों से भेंट करने के बाद मीडिया से वार्ता की। उन्होंने मां अंबी बिष्ट के खिलाफ लखनऊ में दर्ज एफआईआर पर कोई प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मीडिया से वार्ता के दौरान राहुल गांधी के हाईड्रोजन बम मामले पर अपर्णा यादव ने कहा कि देखिए वोट चोरी करना या न करना एक विषय है। यह तो सभी को पता है कि कांग्रेस से अधिक वोट चोरी किसने की है। कांग्रेस तो सर्वाधिक वोट चोरी करने वाली पार्टी है। उन्होंने आगे कहा चाहे बोफोर्स का प्रकरण हो, चाहे कांग्रेस पार्टी की सरकार का, गूगल सर्च कर लीजिये उनकी पोल पट्टी सामने आ जाएगी।

    अपर्णा यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक चीज जरूर की है। उन्होंने उन लोगों की नींद उड़ा के रख दी है, जो लोग आतंकवाद फैला रहे थे। प्रधानमंत्री ने राष्ट्र विरोधियों की नींद बिल्कुल खराब कर दी है। हो सकता है, राहुल जी अजीब तरीके से बात करते हैं तो उनकी तारीफ करने के बजाय इस तरह की बात कर रहे हों।

    अपर्णा यादव ने साफ कहा कि भारत सरकार की जो एजेंसीज हैं उनके बारे में अनाप शनाप बोलने से राजनीति नहीं चमकेगी। वे (राहुल) पॉलिटिक्स में इतने समय से हैं, इतने बड़े परिवार से हैं, ऐसी बात क्यों करते हैं, समझ में नहीं आती है। आयोग सदस्य ने यहां जिला जेल में महिला बंदियों से भेंट की। उन्होंने बताया यहां पुस्तकालय बन रहा है, उसके लिए पुस्तकें देंगी।

    समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की समधन और अपनी मां अंबी बिष्ट के खिलाफ लखनऊ में दर्ज हुई एफआईआर के प्रकरण में सवाल पर उनका जवाब था, नो कमेंट्स।