यूपी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हुई 'बल्ले-बल्ले'! दिवाली से पहले सरकार ने दिया खास तोहफा
मुख्यमंत्री की घोषणा से सुलतानपुर के 2417 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मानदेय में वृद्धि का लाभ मिलेगा। स्मार्ट फोन मिलने से कार्यकर्ताओं में खुशी है क्योंकि वे लंबे समय से इसकी मांग कर रही थीं। अब ऑनलाइन काम करने में आसानी होगी साथ ही 1700 सहायिकाओं को भी इसका लाभ मिलेगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि इससे कार्य आसान होगा।

जागरण संवाददाता, सुलतानपुर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी व उन्हें स्मार्ट फोन दिए जाने की घोषणा से 2417 को लाभ मिलेगा। इस घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में काफी खुशी है। वे सभी इसकी मांग काफी समय से करती आ रही हैं।
सभी काम अब आनलाइन होने लगा है। स्मार्ट फोन न होने की वजह से काम करने में उन्हें दिक्कत आ रही है। पोर्टल पर उनका प्रदर्शन बेहतर नहीं हो पाता। 1700 सहायिकाओं को भी इसका लाभ मिलेगा।
कार्यकर्ता नीलम श्रीवास्तव व कनकलता त्रिपाठी कहती हैं कि इन समस्याओं को वह सभी लंबे समय से उठा रही हैं। मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया इससे हम सब खुश हैं। कुछ और मांगें हैं, उनका भी निस्तारण हो जाता और अच्छा होता।
अभी तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 4500 रुपये व सहायिकाओं को 2750 मानदेय मिलता है। जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मानदेय में वृद्धि से बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को लाभ मिलेगा। स्मार्ट फोन मिलने से उनका काम आसान हो जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।