Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Politics: 'अखिलेश यादव के पास हक लूटने की मशीन है', ओपी राजभर का सपा प्रमुख पर हमला

    Updated: Wed, 17 Sep 2025 08:56 PM (IST)

    सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास पिछड़ों को धोखा देने की मशीन है। उन्होंने यादवों को एसडीएम बनाने का आरोप लगाया और कहा कि जब वे सत्ता में थे तो प्रदेश का खजाना लूटते थे। राजभर ने महाराजा सुहेलदेव पर अभद्र टिप्पणी की निंदा की और पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी।

    Hero Image
    सुभासपा की रैली में जिले के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर (दाएं से तीसरे) का स्वागत करते पार्टी पदाधिकारी। जागरण

    जागरण संवाददाता, सुलतानपुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जिले के प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव के पास पिछड़ों, दलितों, मुस्लिमाें, वंचितों, शाेषितों, सामान्य वर्ग, सभी को धोखा देने वाली मशीन है। उन्होंने 86 में से 56 यादवों को एसडीएम बनाया था। उनके पास हक लूटने वाली मशीन है। साढ़े आठ वर्ष तक सत्ता से बेदखल हैं। महल का माल खत्म हो रहा है। जब सत्ता में थे तो प्रदेश का खजाना लूटते थे। तब करोड़ों की बात करते थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजभर पार्टी की ओर से बुधवार को बल्दीराय के वलीपुर में आयोजित वंचित, शोषित जागरण महारैली में सम्मिलित होने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महाराजा सुहेल देव सहित बहुजन समाज के महापुरुषों पर अभद्र टिप्पणी करना उनका अपमान है। कोई भी इस तरह के बयान नफरत पैदा करने वाले हैं। जिस व्यक्ति ने अभद्र टिप्पणी की है, उसे इतिहास की जानकारी नहीं है। उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज हो चुका है।

    उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी को जन्म दिन की बधाई दी कहा कि देश को 2047 तक विकसित करने का जो सपना उन्होंने देखा है, उसे सकार करने की ताकत उन्हें मिले। बिहार में एनडीए के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की बात मंत्री ने कही। बल्दीराय प्रमुख भाजपा नेता शिवकुमार सिंह को पार्टी में शामिल करने सवाल पर उन्होंने कहा कि हम सेंधमारी नहीं करते। मिलकर काम करते हैं। इसौली विधानसभा का चुनाव सुभासपा से उन्हें लड़ाए जाने के प्रश्न का उत्तर गोलमोल रहा। कहा कि आप सभी समझदार हैं।

    किस्मत बदलने के लिए बारा समाज को शिक्षित होने की दी सीख

    पारा बाजार : रैली में पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बारा समाज से कहा कि सभी अपनी किस्मत बदलना चाहते हैं तो शिक्षा को अपनाएं, शिक्षित बनें। प्रधानमंत्री जन्मदिन के उपलक्ष्य में 75 किलो का केक मंत्री व प्रमुख शिवकुमार सिंह ने काटा। रैली का आयोजन बल्दीराय के प्रमुख शिवकुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया। संबोधन के दौरान मंत्री ने सरकार द्वारा चलाई जा रहीं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी। कार्यक्रम में दिवाकर द्विवेदी ने लोक गीत प्रस्तुत किया। अरविंद राजभर,अरुण राजभर, प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलेश शर्मा, जिला अध्यक्ष विनीत सिंह, मनोज शर्मा, प्रदेश सचिव नितेश यादव आदि उपस्थित रहे।

    ब्लॉक प्रमुख को पार्टी में शामिल करने की घोषणा नहीं कर सके राजभर

    बल्दीराय ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह का कहना था के वे रैली में सुभासपा में शामिल होंगे। इसकी घोषणा पार्टी के मुखिया करेंगे, लेकिन कार्यक्रम में ऐसा नहीं हो सका। कयास लगाया जा रहा है कि गठबंधन धर्म का पालन करने की सीख राजभर को भाजपा हाईकमान से मिल गई, वहीं, शिवकुमार सिंह भी अभी 2027 दूर है, इस कारण जोखिम देख बैकफुट पर आ गए।

    यह भी पढ़ें- 'भाजपा के पास है नकली आधार बनाने की मशीन', अखिलेश ने उठाए 'SIR' पर सवाल; गोरखपुर एनकाउंटर को करार दिया दिखावा