Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुलतानपुर में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म: पड़ोसी युवक ने घर के बरामदे में की शर्मनाक हरकत, पॉक्सो एक्ट में मुकदमा

    Updated: Tue, 20 Aug 2024 02:29 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के एक गांव में पड़ोसी युवक ने एक 16 साल की किशोरी के साथ दरिंदगी की। दरअसल जब किशोरी घर में अकेली थी तो उसका फायदा उठाकर आरोपी घर में घुस गया और उससे दुराचार और दुष्कर्म किया। घर के लोग खेती बाड़ी देखने गये थे। किशोरी ने आपबीती बताकर परिजनों को पड़ोस के युवक से दुराचार की बात बताई है।

    Hero Image
    पड़ोसी युवक ने किशोरी से की दरिंदगी (प्रतिकात्मक फोटो)

    संवाद सूत्र, भदैंया (सुल्तानपुर)। प्रयागराज हाइवे किनारे कोतवाली देहात के एक गांव में रविवार की देर शाम एक किशोरी का पड़ोसी युवक ने दुराचार किया। इसकी जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल में जुटी है। वहीं नामजद दुराचार व पॉक्सो एक्ट का मुकदमा पंजीकृत किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घर में अकेली किशोरी से पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म

    कोतवाली देहात के एक गांव में घर मे घुसकर पड़ोस के युवक ने बरामदे में किशोरी से दुष्कर्म किया है। रविवार की देर शाम प्रयागराज हाइवे के बगल कोतवाली देहात के एक गांव में घर के लोग खेती बाड़ी देखने गये थे। घर में 16 वर्षीया किशोरी अकेले थी। इसका लाभ उठाकर बगल पड़ोस के कामांध युवक ने सूनसान घर में घुसकर जबरन सरेशाम घर के बरामदे में ही किशोरी से दुष्कर्म किया।

    परिजनों ने पुलिस को दी जानकारी

    मौके पर परिजन पहुंचे तो किशोरी अचेत अवस्था में घर के अंदर मिली और उसके कपड़े भी अस्त व्यस्त मिले। किशोरी ने आपबीती बताकर परिजनों को पड़ोस के युवक से दुराचार की बात बताई है। परिजनों ने पड़ोस के युवक पर आरोप लगाकर रात में ही इसकी जानकारी पुलिस को दी है।

    घटना की जानकारी होते ही कोतवाली देहात पुलिस तथा प्रतापगंज चौकी पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल की। महिला से जुड़ा मामला पाऐ जाने पर मौके पर क्षेत्राधिकारी लंभुआ अब्दुस सलाम पहुंचकर घटना की पूछताछ व जांच पड़ताल की है।

    आरोपी पर दुराचार व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा

    मंगलवार को मामले में किशोरी का मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी पड़ोसी युवक पर दुराचार तथा पॉक्सो एक्ट का मुकदमा पंजीकृत किया है।

    देहात कोतवाल सतेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले मे नामजद दुराचार व पॉक्सो का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- UP News : जल निगम के अधिशासी अभियंता की पीट-पीटकर हत्या; कुर्सी में हाथ-पांव बांधकर घटना को दिया अंजाम