Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: सुलतानपुर में बड़े भाई और पिता की गोली मारकर हत्या, फसल बंटवारे को लेकर हुआ था विवाद

    Updated: Sun, 13 Apr 2025 11:12 PM (IST)

    UP News | सुलतानपुर के जूड़ापट्टी गांव में एक व्यक्ति ने ज़मीनी विवाद के चलते अपने बड़े भाई और पिता को गोली मार दी जिससे दोनों की अस्पताल में मौत हो गई। आरोपी अजय यादव फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

    Hero Image
    बड़े भाई व पिता को मारी गोली, अस्पताल में मौत। (तस्वीर जागरण)

    जागरण संवाददाता, सुलतानपुर। रविवार देर शाम जूड़ापट्टी में गांव में बड़े भाई व पिता को गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस प्रकरण की जांच में जुट गई है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। इसके पीछे भूमि विवाद सामने आया है। आरोपित अजय यादव फरार हो गया है। घटनास्थल पर पहुंचकर एसपी ने जायजा लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अजय यादव ने घर के बाहर पहले बड़े भाई सत्य प्रकाश यादव को गोली मारी। उसके बार घर के अंदर जाकर पिता काशी राम यादव को गोली मार दी। दोनों पिता-पुत्र खून से लथपथ हो गए।

    गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। आनन-फानन में दोनों को सीएचसी कूरेभार लाया गया। यहां से गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सक ने पिता-पुत्र को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

    एक ही परिवार के दो सदस्यों की हत्या

    जहां पर चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। परिवार में दो मौतों से अस्पताल में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष कूरेभार रवि सिंह मौके पर दल-बल के साथ पहुंचे। उन्होंने यहां जांच किया है। सत्य प्रकाश यादव की पुत्री सृष्टि ने नामजद तहरीर पुलिस को दिया है।

    पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम में भेजकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि काशी राम के यहां गेहूं कटकर आ गया है। फसल बंटवारे को लेकर रविवार शाम उनके पुत्र आरोपी अजय की पत्नी सुनीता यादव उनसे हिस्सा मांगने पहुंची। उन्होंने हिस्सा देने से इनकार कर दिया। जिसकी शिकायत सुनीता ने पति अजय से किया। इस पर आग बबूला अजय ने गोलियां दाग कर दोनों की हत्या कर दी।

    प्रथम दृष्टया सगे भाइयों के बीच विवाद में गोली मारने की बात सामने आ रही है। घटना के हर पहलू पर पुलिस जांच कर रही है। तहरीर मिलते ही विधिक कार्रवाई की जाएगी।

    -कुंवर अनुपम सिंह, पुलिस अधीक्षक

    इसे भी पढ़ें- UP Road Accident: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई कार, 11 घायल

    comedy show banner
    comedy show banner