Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sonbhadra News: उबलते छोले के बर्तन में गिरने से डेढ़ साल की बच्ची की मौत, घर में मचा कोहराम

    Updated: Tue, 01 Jul 2025 03:25 PM (IST)

    सोनभद्र में एक हृदयविदारक घटना में डेढ़ साल की बच्ची उबलते छोले के बर्तन में गिरने से बुरी तरह झुलस गई और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। यह परिवार के लिए एक दोहरा दुख है क्योंकि दो साल पहले उन्होंने इसी तरह अपनी एक और दो साल की बेटी को खो दिया था जो गर्म दाल के बर्तन में गिर गई थी।

    Hero Image
    डेढ़ साल की बच्ची उबलते छोले के बर्तन में गिरकर मौत।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

    जागरण संवाददाता, सोनभद्र। एक दुखद हादसे में डेढ़ साल की बच्ची उबलते छोले के बर्तन में गिरकर गंभीर रूप से झुलस गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। दो साल पहले भी दंपती की दो साल की बेटी की दाल के गर्म भगोने में गिरकर मौत हो गई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मूल रूप से झांसी के रहने वाले शैलेंद्र दुद्धी बाजार में गोलगप्पे का स्टॉल लगाते हैं। शुक्रवार को सुबह नौ बजे वह और उनकी पत्नी भगोने में छोले पका रहे थे। शैलेंद्र किसी काम से दूसरे कमरे में थे और पत्नी घर के किसी काम में व्यस्त थीं। इसी दौरान उनकी छोटी बेटी प्रिया खेलते समय भगोने में गिर गई।

    बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर माता-पिता दौड़े और जब तक उसे बाहर निकालते वह 50 प्रतिशत तक झुलस गई थी। वे उसे लेकर दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया, लेकिन थोड़ी ही देर बाद बच्ची ने दम तोड़ दिया। शैलेंद्र ने बताया कि दो वर्ष पूर्व बड़ी बेटी सौम्या की भी उबलती दाल में गिरकर झुलसने से मौत हो गई थी। दुद्धी थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी। जानकारी के बाद जांच कराई गई तो पाया गया कि यह एक दुर्घटना थी।