विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चोरी के तीन सोलर पैनल बरामद, आरोपित फरार

By JagranEdited By:
Published: Fri, 10 Jul 2020 05:25 PM (IST)

पड़ोसी राज्य बिहार के अमहरा गांव से सोलर पावर प्लांट का सात सोलर पैनल पांच जुलाई को चोरी हो गया ...और पढ़ें

चोरी के तीन सोलर पैनल बरामद, आरोपित फरार
चोरी के तीन सोलर पैनल बरामद, आरोपित फरार

जागरण संवाददाता, खलियारी (सोनभद्र): पड़ोसी राज्य बिहार के अमहरा गांव से सोलर पावर प्लांट का सात सोलर पैनल पांच जुलाई को चोरी हो गया था। शुक्रवार को भभुआ के अधौरा थाने के एसआई सूर्यमणि तिवारी ने रायपुर पलिस के साथ पड़री व सरईगाढ़ गांव में छापामारी कर तीन पैनल बरामद किया। चोरी के आरोपित अभी भी फरार है। रायपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि अभी तक तीन पैनल में से एक पड़री गांव से दो सरईगाढ़ से बरामद कर बिहार पुलिस अपने साथ ले गई। अधौरा के एसआइ ने बताया कि चोरी हुए पैनल के बारे में सूचना मिली थी। बाकी जो पैनल बरामद नहीं हुए हैं उनके बारे में भी पता किया जा रहा है।