Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोनभद्र के किसानों को लगा बड़ा झटका! धान की पैदावार बढ़ी, फिर भी खरीद का लक्ष्य घटा

    Updated: Mon, 15 Sep 2025 05:40 PM (IST)

    सोनभद्र में धान खरीद का लक्ष्य 1 लाख 30 हजार क्विंटल तय किया गया है जो पिछली बार से कम है। धान खरीद के लिए 55 केंद्र बनाए गए हैं जहाँ न्यूनतम समर्थन मूल्य 2369 रुपये प्रति क्विंटल होगा। किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा और खरीद 1 नवंबर से शुरू होगी। अधिकारीयों के अनुसार खरीद प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी तैयारी की जा रही है।

    Hero Image
    एक लाख 30 हजार क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित, 55 क्रय केंद्र।

    जागरण संवाददाता, सोनभद्र। साेनांचल में धान खरीद के लिए शासन स्तर से लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। इस बार एक लाख 30 हजार क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। पिछली बार एक लाख 50 हजार क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य रखा गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस तरह इस बार 20 हजार क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य कम किया गया है, यह तब हुआ है जब इस बार धान की खेती का रकबा बढ़ा है। धान खरीद के लिए 55 क्रय केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जबकि एमएसपी 2369 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।

    धान खरीद के लिए सर्वाधिक 35 क्रय केंद्र मार्केटिंग का है। पीसीआई का एक, पीसीएफ का 19 क्रय केंद्र निर्धारित किया गया है। धान बेचने के लिए किसानों को आनलाइन पंजीकरण कराना होगा। खरीद प्रक्रिया को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए विभागीय कवायद शुरू हो गयी है।

    इस बार किसानों का पंजीकरण आनलाइन के साथ-साथ क्रय केंद्रों पर भी किया जा रहा है। धान खरीद का कार्य एक नवंबर से शुरू होगा। पिछली बार जनपद में 71 क्रय केंद्र स्थापित किए गए थे।

    पिछली बार एक लाख 19 हजार 816 एमटी धान की खरीद

    जनपद में पिछली बार एक लाख 19 हजार 816 एमटी धान की खरीद की गयी थी। इस दौरान 71 क्रय केंद्र खोले गए थे। 16 हजार 93 किसानों ने पंजीकरण कराया था जिसके सापेक्ष 12 हजार 823 किसानों ने अपनी ऊपज क्रय केंद्र तक लेकर पहुंचे थे। धान खरीद के लिए एक लाख एमटी का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष अधिक धान की खरीद की गयी थी।

    जनपद में धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष खरीद प्रक्रिया सकुशल सम्पन्न हो इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली जाएगी। अधिक से अधिक किसान पंजीकरण कराएं इसके लिए काम शुरू कर दिया गया है। समय के साथ क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ायी भी जाएगी।

    - अमित चौधरी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, सोनभद्र।