Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोनभद्र में बाढ़ का खतरा! धंधरौल बांध के 12, कनहर व नगवां के तीन-तीन फाटक खुले; जिले में अलर्ट

    सोनभद्र में पिछले 48 घंटों से हो रही भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। जनपद के सभी प्रमुख बांधों के फाटक एक साथ खोले गए हैं जिससे नदियों में पानी का स्तर बढ़ गया है। धंधरौल बांध के 12 फाटक खोले गए हैं जिससे 8000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। जिला प्रशासन ने लोगों को सतर्क कर दिया है।

    By Prashant Kumar Shukla Edited By: Sakshi Gupta Updated: Sun, 24 Aug 2025 07:27 PM (IST)
    Hero Image
    धंधरौल बांध के 12, कनहर व नगवां के तीन-तीन फाटक खुले, अलर्ट।

    जागरण संवाददाता, सोनभद्र। पिछले 48 घंटे से सोनांचल में हुई मूसलाधार बारिश के कारण हर तरफ पानी ही पानी नजर आने लगा। आलम यह हुआ कि जनपद के सभी प्रमुख बांध लबालब हो गए। कई वर्षों के बाद जनपद के सभी प्रमुख बांधों के फाटक एक साथ खोल दिए गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रविवार को धंधरौल बांध के 12 फाटक को खोलकर आठ हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। शनिवार दोपहर के बाद देर रात तक बांध के 22 फाटक खोले गए थे। इसके अलावा नगवां बांध के तीन फाटक व कनहर बांध के तीन फाटक को खोलकर पानी नदियों में छोड़ा जा रहा है।

    एक साथ कई बांध के फाटक खुल जाने के कारण आसपास के क्षेत्रों में जल प्रलय जैसे हालात हो गए हैं। जिला प्रशासन ऐसे स्थानों पर रहने वाले लोगों को अलर्ट कर दिया है। इसके अलावा किसी संभावित खतरे को देखते हुए टीम को तैयार रखा है।

    जनपद में रुक-रुक कर हो रही बारिश का असर बांधों पर भी दिखने लगा है। धंधरौल बांध के 12 फाटक को खोल दिया गया है। इन फाटक से अाठ हजार क्यूसेक पानी सोन नदी में छोड़ा जा रहा है। इसके अलावा नगवां बांधा का पांच फाटक भी खोल दिया गया।

    बांधों के तटवर्ती क्षेत्रों में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। जिस तेजी के साथ बांध का जल स्तर बढ़ रहा है इससे लगता है कि जल्द ही अन्य फाटक भी खोले जा सकते हैं। धंधरौल बांध के सहायक अभियंता अजय श्रीवास्तव ने बताया कि धंधरौल बांध के वर्तमान समय में 12 फाटक खोले गए हैं। शनिवार को यह संख्या 22 तक पहुंच गयी थी।

    दुद्धी : अमवार स्थित कनहर बांध के तीन फाटक रविवार को खोल दिए गए। इस समय बांध का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। जनपद व आसपास के क्षेत्रों में लगातार दो दिन से हो रही बारिश के कारण यह हालात पैदा हुए हैं। छत्तीसगढ़ में भयंकर बारिश होने के कारण पानी का लेवल तेजी से बढ़ रहा है।

    अगर इसी प्रकार पानी बढ़ता रहा तो और भी फाटक खोलने की संभावना है बढ़ जाएगी। बांध के जेई नंदलाल ने बताया कि अभी फिलहाल तीन फाटक खुले हुए हैं। स्थिति के अनुसार फाटक खोलने और बंद करने का कार्य होता रहता है। अभी एक मीटर पानी का लेवल और करना है, लेकिन पानी बढ़ने के कारण अभी फाटक खोलकर पानी को बाहर जा रहा है।