Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: सांप ने सोते समय दंपति को डसा, पति की मौत; पत्नी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    Updated: Fri, 05 Sep 2025 04:28 PM (IST)

    सोनभद्र में एक सांप ने सो रहे दंपति को डस लिया। 32 वर्षीय जितेंद्र भारती की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी निशा गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। घटना सुबह तीन बजे हुई जब सांप ने पहले जितेंद्र और फिर निशा को काटा। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया जहाँ जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया।

    Hero Image
    सर्पदंश से पति की मौत, पत्नी जिला अस्पताल में भर्ती।

    जागरण संवाददाता, सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के चरकोनवा गांव में कच्चे घर में जमीन पर सो रहे दंपति को गुरुवार की भोर में सर्प ने डस लिया। इससे पति 32 वर्षीय जितेंद्र भारती की मौत हो गई जबकि पत्नी 27 वर्षीय निशा की हालत गंभीर है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चरकोनवा निवासी जितेंद्र भारती पत्नी निशा के साथ कच्चे घर के अपने मकान में जमीन पर ही सोया था। गुरुवार की भोर में करीब तीन बजे सर्प ने पहले जितेंद्र की पीठ में डसा, फिर पत्नी के घुटने के नीचे डसा। इससे अचानक से दंपति की नींद खुल गई।

    उन्हें व स्वजन को कहीं घर में सांप नहीं दिखा। स्वजन तत्काल उन्हें एंबुलेंस से लेकर सीएचसी वैनी पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में दोपहर बाद करीब दो बजे दोनों की हालत में सुधार हुआ तो स्वजन उन्हें घर ले गए।

    थोड़ी ही देर बाद उनकी हालत फिर बिगड़ने लगी। तब स्वजन उन्हें लेकर झाड़फूंक कराने लगे। झाड़फूंक वाले ने हाथ खड़ा कर लिया। तब स्वजन उन्हें लेकर गुरुवार की रात करी 11 बजे पीएचसी चतरा पहुंचे जहां चिकित्सक ने पति जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया।

    पत्नी की हालत नाजुक देखकर तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रात में ही रेफर कर दिया। मृतक जितेंद्र चार भाइयों में सबसे बड़ा था। मेहनत मजदूरी कर घर की आजीविका चलाता था। मृतक को दो लड़का और छह माह की एक लड़की है। पन्नूंगज प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि सूचना पर शव कब्जे में लिया गया है।

    comedy show banner
    comedy show banner