PM आवास के लिए आए 8972 आवेदन में से 5958 मिले पात्र, 3791 को मिली पहली किस्त
सोनभद्र में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत 8,972 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 5,958 पात्र पाए गए। 3,791 लाभार्थियों ...और पढ़ें

PM आवास के लिए आए 8972 आवेदन में से 5958 मिले पात्र।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, डाला (सोनभद्र)। प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत जनपद के एक नगर पालिका व आठ नगर पंचायतों में कुल 8,972 लोगों ने आवेदन किया। जांच के बाद 5,958 आवेदन पात्र पाए गए, जबकि 3,014 को अपात्र घोषित किया गया। अब तक 3,791 लाभार्थियों के खातों में प्रथम किस्त के रूप में एक-एक लाख रुपये भेजे जा चुके हैं। शेष पात्र लाभार्थियों को 16 मार्च को पहली किस्त जारी की जाएगी।
सरकार की इस योजना का उद्देश्य नगरीय क्षेत्रों में आवास विहीन परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराना है। योजना के तहत कच्चे मकान, टीन शेड या झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले पात्र लोगों को करीब ढाई लाख रुपये की सहायता तीन किस्तों में दी जाती है।
इस राशि से लगभग आधा बिस्वा भूमि पर दो कमरे, एक किचन, बाथरूम और शौचालय का निर्माण कराया जाता है। योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी के नाम कम से कम आधा बिस्वा जमीन होना आवश्यक है।
नगर पंचायतों में प्राप्त आवेदनों के अनुसार अनपरा में 1,176 आवेदन में 472 पात्र मिले, जिनमें 317 को पहली किस्त मिल चुकी है। चोपन में 26 आवेदन में सभी पात्र पाए गए और 23 को राशि मिली।
चुर्क-गुरमा में 444 आवेदन में 303 पात्र तथा 205 को पहली किस्त दी गई। डाला बाजार में 1,640 आवेदन में 985 पात्र और 427 को भुगतान हुआ। दुद्धी में 393 आवेदन में 177 पात्र तथा 74 को पहली किस्त मिली।
इसी तरह घोरावल में 896 आवेदन में 450 पात्र व 326 को राशि मिली। ओबरा में 1,312 आवेदन में 1,030 पात्र और 485 को भुगतान किया गया। रेणुकूट में 684 आवेदन में 457 पात्र व 217 को पहली किस्त जारी हुई। नगर पालिका में 2,401 आवेदन में 2,058 पात्र मिले, जिनमें 1,717 लाभार्थियों के खाते में पहली किस्त भेजी जा चुकी है।
डूडा विभाग के प्रभारी सुभांशू शेखर शर्मा ने बताया कि सभी पात्र आवेदनों की डीपीआर मुख्यालय को भेज दी गई है। स्वीकृति मिलने के बाद शेष लाभार्थियों को 16 मार्च को राशि जारी की जाएगी।
यह भी पढ़ें- यूपी में सरकारी कर्मचारियों को देना होगा छुट्टी का विवरण, 25 मार्च तक पोर्टल पर कराएं अपडेट
यह भी पढ़ें- बलिया में रजिस्ट्री कार्यालय पहुंची आयकर विभाग की टीम, 35 दस्तावेज जब्त
